लाइव न्यूज़ :

भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप 2025 में पेश की जाएगी?, प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा-हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे, गुरुग्राम और चेन्नई में डिजाइन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2025 11:17 IST

‘केशव मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी’ के 85वें स्थापना दिवस समारोह में कहा कि भारत सेमीकंडक्टर उद्योग में एक महत्वपूर्ण वैश्विक खिलाड़ी बनने की ओर अग्रसर है।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे, गुरुग्राम और चेन्नई जैसे शहरों में डिजाइन किए जाते हैं।हमारे पास 2025 में पहली भारत निर्मित (सेमीकंडक्टर) चिप होगी।भारत 2047 तक दुनिया की शीर्ष दो अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा।

हैदराबादः केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि घरेलू स्तर पर निर्मित देश की पहली सेमीकंडक्टर चिप इस साल जारी होने की उम्मीद है। वैष्णव ने शुक्रवार को ‘केशव मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी’ के 85वें स्थापना दिवस समारोह में कहा कि भारत सेमीकंडक्टर उद्योग में एक महत्वपूर्ण वैश्विक खिलाड़ी बनने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि आज कुछ सबसे जटिल चिप हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे, गुरुग्राम और चेन्नई जैसे शहरों में डिजाइन किए जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अब हम सेमीकंडक्टर चिप का निर्माण शुरू कर रहे हैं। हमने पहले ही छह सेमीकंडक्टर संयंत्र को मंजूरी दे दी है। उनका निर्माण कार्य जारी है। हमारे पास 2025 में पहली भारत निर्मित (सेमीकंडक्टर) चिप होगी।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘इंडिया एआई मिशन’ के तहत नि:शुल्क डेटासेट और अन्य सामग्री अपलोड की जा रही है। लगभग दस लाख लोगों को एआई के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वैष्णव ने यह भी कहा कि भारत 2047 तक दुनिया की शीर्ष दो अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा।

टॅग्स :अश्विनी वैष्णवहैदराबादबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान