लाइव न्यूज़ :

Indian TV business: 4286 करोड़ रुपये में डील, पैरामाउंट ग्लोबल में 13.01 प्रतिशत हिस्सेदारी रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास, समझौता किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2024 11:19 IST

Indian TV business: आरआईएल ने कहा कि वायकॉम18, टीवी18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड की एक सामग्री की आपूर्ति करने वाली अनुषंगी कंपनी है।

Open in App
ठळक मुद्देवायकॉम18 में कंपनी की शेयर हिस्सेदारी बढ़कर 70.49 प्रतिशत हो जाएगी।पैरामाउंट अपने कंटेंट का लाइसेंस वायकॉम18 को देना जारी रखेगा।रिलायंस, वायाकॉम18 और स्टार डिज्नी के संयुक्त उद्यम कार्यक्रम को पूरा करना शामिल है।

Indian TV business: पैरामाउंट ग्लोबल अपने भारतीय टीवी कारोबार में 13 प्रतिशत हिस्सेदारी रिलायंस इंडस्ट्रीज को 4,286 करोड़ रुपये में बेचने पर सहमत हो गई है। भारतीय कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने पैरामाउंट ग्लोबल की वायकॉम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की 13.01 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने के लिए उसकी दो अनुषंगी कंपनियों के साथ समझौता किया है। इसी तरह, अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (एसईसी) को दी सूचना में पैरामाउंट ग्लोबल ने कहा कि सौदे का समापन कुछ पारंपरिक शर्तों की संतुष्टि के अधीन है, जिसमें लागू नियामक अनुमोदन की प्राप्ति के साथ-साथ पहले से घोषित रिलायंस, वायाकॉम18 और स्टार डिज्नी के संयुक्त उद्यम कार्यक्रम को पूरा करना शामिल है।

उसने कहा, “समापन के बाद पैरामाउंट अपने कंटेंट का लाइसेंस वायकॉम18 को देना जारी रखेगा।” आरआईएल ने कहा कि वायकॉम18, टीवी18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड की एक सामग्री की आपूर्ति करने वाली अनुषंगी कंपनी है। इस लेनदेन के पूरा होने के बाद वायकॉम18 में कंपनी की शेयर हिस्सेदारी बढ़कर 70.49 प्रतिशत हो जाएगी।

टॅग्स :Reliance Industriesरिलायंस जियोमुकेश अंबानीmukesh ambani
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबार1400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क, रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी और कंपनियों पर शिकंजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?