लाइव न्यूज़ :

Indian Oil Corporation Limited: ‘छोटू’ के बाद जल्द ही ‘मुन्ना’ पूर्वोत्तर भारत के बाजारों में दस्तक देगा, जानें क्या है और क्यों है चर्चा में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2023 17:25 IST

Indian Oil Corporation Limited: सार्वनिक उपक्रम आईओसीएल पूर्वोत्तर भारत में बुनियादी ढांचे के विकास पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है और इसके तहत कंपनी की योजना सभी सात राज्यों में रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर भरने की इकाई (बॉटलिंग यूनिट) स्थापित करने की है।

Open in App
ठळक मुद्देशीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।‘बॉटलिंग’ इकाई की शुरुआत जल्द ही त्रिपुरा और उत्तरी गुवाहाटी में शुरू की जाएगी।चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भी ऐसे 15 हजार सिलेंडर बेचे गये हैं।

Indian Oil Corporation Limited: ‘छोटू’ के बाद जल्द ही ‘मुन्ना’ पूर्वोत्तर भारत के बाजारों में दस्तक देगा। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सार्वनिक उपक्रम आईओसीएल पूर्वोत्तर भारत में बुनियादी ढांचे के विकास पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है और इसके तहत कंपनी की योजना सभी सात राज्यों में रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर भरने की इकाई (बॉटलिंग यूनिट) स्थापित करने की है।

इंडियन ऑयल के असम मंडल के कार्यकारी निदेशक और राज्य प्रमुख जी रमेश ने कहा, ‘‘पूर्वोत्तर में पिछले साल पांच किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर ‘छोटू’ को पेश करने के बाद हम जल्द ही दो किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर ‘मुन्ना’ की भी शुरुआत करेंगे।’’ रमेश ने कहा कि ‘मुन्ना’ के लिए ‘बॉटलिंग’ इकाई की शुरुआत जल्द ही त्रिपुरा और उत्तरी गुवाहाटी में शुरू की जाएगी।

रमेश ने कहा, ‘‘इन हल्के रसोई गैस सिलेंडर के मुख्य ग्राहकों में... शहरी और अर्धशहरी इलाकों में ऐसे आव्रजक जिनके पास स्थानीय पहचानपत्र नहीं हैं, जिनके यहां गैस की खपत कम है और कम जगह में व्यावसायिक गतिविधियां चलाने वाले हैं। वहीं मुन्ना पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए लाभप्रद साबित होगा क्योंकि उसे आसानी से ढोकर ले जा सकते हैं।’’

‘मुन्ना’ के लिए प्रति किलो गैस की कीमत नियमित घरेलू सिलेंड के बराबर होगी, जबकि गैर घरेलू ‘छोटू’ की कीमत थोड़ी अधिक होगी। रमेश ने कहा कि ‘छोटू’ को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया अच्छी रही है और पिछले वित्त वर्ष में करीब 60 से 65 हजार सिलेंडर बेचे गये और चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भी ऐसे 15 हजार सिलेंडर बेचे गये हैं।

पूर्वोत्तर भारत में इंडियन ऑयल के फिलहाल 871 एलपीजी वितरक हैं, जबकि ग्राहकों की संख्या 91 लाख है। इस क्षेत्र में रसोई गैस खरीदने वाले कुल ग्राहकों की संख्या 112 लाख है। रमेश ने कहा कि पूरे पूर्वोत्तर भारत में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट लगाने की योजना के तहत फिलहाल मेघालय और मिजोरम में ऐसे प्लांट लगाने की बात हो रही है क्योंकि इन दोनों राज्यों में इस तरह की सुविधा नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि 75.54 करोड़ रुपये की अनुमोदित लागत से मेघालय के उमियाम में एक नया 30 टीएमटीपीए (प्रति वर्ष हजार मीट्रिक टन) क्षमता वाले एलपीजी बॉटलिंग संयंत्र पर वर्तमान में काम जारी है और मिजोरम के मुआलखांग में एक नये 30 टीएमटीपीए क्षमता वाले बॉटलिंग संयंत्र स्थापित करने की योजना है।

जिस पर 193 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि त्रिपुरा के सेकरकोटे में ग्रीन फील्ड पेट्रोलियम, तेल और स्नेहक (पीओएल) डिपो के लिए काम शुरू हो गया है, जिसके लिए आईओसीएल बोर्ड ने 656 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

टॅग्स :LPGत्रिपुराTripura
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित