लाइव न्यूज़ :

भारतीय अर्थव्यवस्था 7.5 फीसदी की दर से वृद्धि करेगी, साल 2024 के लिए विश्व बैंक ने जताया अनुमान

By आकाश चौरसिया | Updated: April 3, 2024 11:19 IST

विश्व बैंक ने अनुमान लगाया कि भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ साल 2024 में करीब 7.5 फीसदी की दर से बढ़त होने जा रही है। जबकि, इस अवधि के लिए विश्व बैंक ने पहले के अनुमानों को 1.2 फीसदी तक का संशोधन किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देविश्व बैंक ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर जताया अनुमानइस साल 7 फीसदी की दर से होगी वृद्धिभारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार पहले की तुलना में कुछ संशोधन किया है

नई दिल्ली: विश्व बैंक ने अनुमान लगाया कि भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ साल 2024 में करीब 7.5 फीसदी की दर से बढ़त होने जा रही है। जबकि, इस अवधि के लिए विश्व बैंक ने पहले के अनुमानों की तुलना में इस बार 1.2 फीसदी तक का संशोधन किया है। 

विश्व बैंक के मुताबिक, सेवाओं और उद्योग में लचीली गतिविधि के कारण वित्त-वर्ष 2024 में भारत की उत्पादन वृद्धि 7.5 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। हालांकि, मध्यम अवधि में वृद्धि दर घटकर 6.6 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। विश्व बैंक ने वित्त-वर्ष 2024 में भारत की उत्पादन वृद्धि 7.5 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी, जो वित्त वर्ष 2025 में 6.6 फीसद तक जाने का अनुमान है। पिछले साल धीमी रफ्तार की वजह को ये बताया गया कि निवेश भी उस हिसाब से भारत में नहीं हुआ और इस कारण भारतीय अर्थव्यवस्था मंद रही।   

मिड-टर्म अवधि में, भारत में राजकोषीय घाटा और सरकारी ऋण में गिरावट का अनुमान है, जो केंद्र सरकार द्वारा मजबूत उत्पादन वृद्धि और समेकन प्रयासों द्वारा समर्थित है।

भारतीय अर्थव्यवस्था की हाल में परफॉर्मेंसभारतीय अर्थव्यवस्था ने 2023 की चौथी तिमाही में उम्मीद से अच्छा कार्य किया और पिछले साल से इसे बार 8.4 फीसदी बढ़ोतरी की। इसके अनुसार भारत में निवेश और सरकार का उपभोग भी बढ़ा है। 

भारत का समग्र क्रय प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) फरवरी में 60.6 पर था, जो वैश्विक औसत 52.1 से काफी ऊपर है, जो विस्तार का संकेत दे रहा है। मुद्रास्फीति भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के लक्ष्य सीमा के भीतर बनी हुई है, और वित्तीय स्थितियां उदारपूर्ण हैं।

विदेशी मुद्रा भंडार हुई इतनी ग्रोथदिसंबर 2023 में साल दर साल 14 फीसदी कर्मशियल सेक्टर में घरेलू क्रेडिट की मात्रा बढ़ी है और वित्तीय स्थिति में भी सुधार हुआ है। वहीं जनवरी, 2024 तक भारता का विदेशी मुद्रा भंडार 8 फीसदी बढ़ गया है। 

टॅग्स :World Bankindian economy
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारअमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए आत्मघाती बनते डोनाल्ड ट्रंप?, मनमौजी, बड़बोले और हठी राष्ट्रपति?

कारोबार'ग्रोथ रेट में भारत, चीन और अमेरिका से आगे, वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने भारतीय अर्थव्यवस्था को जमकर सराहा

कारोबारभारत 2028 तक बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और 2030 तक अपर मिडिल-क्लास इनकम वाला देश

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?