लाइव न्यूज़ :

भारतीय अर्थव्यवस्था में 2021 में मजबूत सुधार का अनुमान: अंकटाड

By भाषा | Updated: March 18, 2021 22:05 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 18 मार्च भारतीय अर्थव्यवस्था में कोरोना वायरस महामारी के कारण 2020 में 6.9 प्रतिशत गिरावट आने का अनुमान है, लेकिन 2021 में इसमें पांच प्रतिशत वृद्धि के साथ ‘‘मजबूत सुधार’’ का अनुमान है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का नया बजट मांग बढ़ाने को प्रोत्साहनों पर जोर देता है जिसमें सार्वजनिक निवेश बढ़ाने के उपाय किये गये हैं।

संयुकत राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन द्वारा व्यापार और विकास रिपोर्ट 2020 की इस अद्यतन रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में इस साल 2021 में 4.7 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। यह इससे पहले सितंबर 2020 में लगाये गये 4.3 प्रतिशत के अनुमान से अधिक है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था में मजबूत सुधार आने का इसमें योगदान होगा। अमेरिका में टीकारण अभियान में तेजी और 1,900 अरब डालर के नये प्रोत्साहन पैकेज से उपभोक्ता खर्च बढ़ने का आर्थिक गतिविधियों पर असर दिखाई देगा।

इस रिपोर्ट में वर्ष 2020 को अप्रत्याशित बताया गया है। इसमें कहा गया है कि हाल के वर्षों में वायरस फैलने को लेकर चेतावनी समय समय पर आती रही है लेकिन किसी को भी कोविड- 19 इसके दुनियाभर में होने वाले खतरनाक प्रभाव की किसी को उम्मीद नहीं थी।

भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीउीपी) में 2020- 21 में 6.9 प्रतिशत गिरावट का अनुमान है लेकिन उसके बाद 2021 में इसमें पांच प्रतिशत वृद्धि रिकार्ड किये जाने का भी अनुमान व्यक्त किया गया है। इससे पहले अंकटाड की सितंबर 2020 की रिपोर्ट में कहा गया था कि भारतीय अर्थव्यवस्था में 2020 में 5.9 प्रतिशत गिरावट आयेगी और 2021 में 3.9 प्रतिशत तेजी आयेगी।

अंकटाड ने कहा, ‘‘वर्ष 2020 में भारत की वृद्धि का प्रदर्शन हमारी मध्य-2020 की उम्मीद से कम रहा है। इस दौरान वास्तविक वित्तीय प्रोत्साहन शुरुआती घोषणाओं से कम रहे जिसमें महामारी से राहत पाने के लिये सार्वजनिक व्यय में बड़ी वृद्धि की बात कही गई थी।’’

संयुक्त राष्ट्र की इस एजेंसी का कहना है कि भारत द्वारा अपनाये गये राहत उपाय न केवल आकार में बहुत छोटे रहे हैं बल्कि यह आपूर्ति पक्ष की अड़चनों को दूर करने और नकदी समर्थन उपलब्ध कराने पर केन्द्रित रहे। इनमें समग्र मांग समर्थन पर ध्यान नहीं दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs RCB: हेजलवुड-भुवी का कहर, 9 रन पर 6 विकेट, RCB ने ऐसे जीता वन-साइडेड मैच

क्रिकेटदिल्ली 75 पर ढेर, RCB ने 9 विकेट से रौंदा, 6.3 ओवर में खत्म मैच

क्रिकेटIPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की शर्मनाक हार, भुवी-जोश की गेंदबाजी के सामने पस्त हुए बल्लेबाज, आरसीबी की 9 विकेट जीत

क्रिकेट'उनके हर गेंदबाज से नफरत है': पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन नवाज़ ने टीम इंडिया के खिलाफ ज़हर उगला | VIDEO

भारतUjjain: बंगरेड के राजावत परिवार ने समाज के सामने नई इबारत लिखी, दहेज में 25 लाख नकदी और 15 तोला सोना लौटाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 27 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,240 प्रति 10 ग्राम

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

कारोबार17,18,058 अरेस्ट और 11,37,731 मामले दर्ज?, बिहार में 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2026 के बीच शराबबंदी कानून को लेकर आंकड़े जारी

कारोबारभारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर: $20 अरब का निवेश, 5,000 वीज़ा और ड्यूटी-फ्री एक्सेस, जानें मुख्य विशेषता

कारोबार41,823 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन?, योगी सरकार के स्कूल चलो अभियान को झटका!, देखिए जिलेवार आंकड़े