लाइव न्यूज़ :

अगले 75 साल तक भारत अमेरिका के आसपास भी नहीं.., चीन समेत इंडोनेशिया को लगेगा इतना समय

By आकाश चौरसिया | Updated: August 3, 2024 12:26 IST

पिछले 50 सालों से सबक लेते हुए रिपोर्ट में पाया गया है कि जैसे-जैसे देश अमीर होते जा रहे हैं, वे आम तौर पर प्रति व्यक्ति वार्षिक अमेरिकी सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 10 फीसद के जाल में फंस जाते हैं।

Open in App

नई दिल्ली: 100 से ज्यादा विकसित देशों में शामिल भारत के प्रति व्यक्ति आय बढ़ने में अगले कुछ दशकों तक काफी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है और नई दिल्ली को इस उपलब्धि को प्राप्त करने के लिए अमेरिका की एक-चौथाई इनकम पहुंचने में 75 वर्ष लग सकता है। यह बात विश्व बैंक की रिपोर्ट के जरिए सामने आई है। विश्व विकास रिपोर्ट 2024 के अनुसार, चीन को अमेरिकी प्रति व्यक्ति आय की एक-चौथाई तक पहुंचने में 10 साल से अधिक और इंडोनेशिया को लगभग 70 साल लगेंगे।

पिछले 50 सालों से सबक लेते हुए रिपोर्ट में पाया गया है कि जैसे-जैसे देश अमीर होते जा रहे हैं, वे आम तौर पर प्रति व्यक्ति वार्षिक अमेरिकी सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 10 फीसद के जाल में फंस जाते हैं, जो आज 8,000 अमेरिकी डॉलर के बराबर हैं। यह उस श्रेणी के मध्य में है, जिसे विश्व बैंक मध्यम आय वाले देशों के रूप में वर्गीकृत करता है।

साल 2023 के अंत में, 108 देशों को मध्यम-आय के रूप में वर्गीकृत किया गया, जिनमें से प्रत्येक की प्रति व्यक्ति वार्षिक GDP 1,136 अमेरिकी डॉलर से 13,845 अमेरिकी डॉलर के बीच थी। इन देशों में वैश्विक आबादी का 75 फीसद छह अरब लोगों का घर है, और हर तीन में से दो लोग अत्यधिक गरीबी में रहते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आगे की राह में अतीत की तुलना में कहीं अधिक कठिन चुनौतियां हैं, तेजी से बढ़ती आबादी और बढ़ता कर्ज, भयंकर भू-राजनीतिक, व्यापार घर्षण और पर्यावरण को खराब किए बिना आर्थिक प्रगति को तेज करने की बढ़ती कठिनाई।

विश्व बैंक रिपोर्ट में कहा, "फिर भी कई मध्य-आय वाले देश अभी भी पिछली सदी की प्लेबुक का उपयोग करते हैं, जो मुख्य रूप से निवेश का विस्तार करने के लिए बनाई गई नीतियों पर निर्भर हैं। यह सिर्फ पहले गियर में कार चलाने और इसे तेजी से चलाने की कोशिश करने जैसा है।"

टॅग्स :अमेरिकाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित