लाइव न्यूज़ :

रुपे और मीर कार्ड से रिश्ते को और मजबूत करेंगे भारत और रूस, दोनों देशों के नागरिक एक-दूसरे देशों में निर्बाध भुगतान कर सकेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2023 15:11 IST

व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर आंतरिक सरकारी आयोग की हाल ही में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इन कार्डों को स्वीकार किए जाने की संभावना तलाशने पर सहमति बनी।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों देशों के नागरिक एक-दूसरे देशों में निर्बाध भुगतान कर सकेंगे।भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और रूस से उप प्रधानमंत्री डेनिस मांटुरोव ने की थी।भारत से विदेशों में और विदेशों से भारत में भुगतान ‘स्विफ्ट’ नेटवर्क के माध्यम से होता है।

नई दिल्लीः पश्चिमी देशों के रूस पर विभिन्न प्रतिबंधों के बीच भारत और रूस दोनों देशों में रुपे और मीर कार्ड के उपयोग से निर्बाध भुगतान की संभावना पर काम करेंगे।

सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर आंतरिक सरकारी आयोग की हाल ही में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इन कार्डों को स्वीकार किए जाने की संभावना तलाशने पर सहमति बनी। सूत्रों ने बताया कि भारत के रुपे कार्ड और रूस के मीर कार्ड को एक-दूसरे देशों में इस्तेमाल से दोनों देशों के नागरिक एक-दूसरे देशों में निर्बाध भुगतान कर सकेंगे।

बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और रूस से उप प्रधानमंत्री डेनिस मांटुरोव ने की थी। बैठक में भारत के राष्ट्रीय भुगतान संघ के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और रूस के बैंक ऑफ रशिया के फास्टर पेमेंट्स सिस्टम के परस्पर संपर्क को बढ़ाने पर भी सहमति बनी।

सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा सीमापार भुगतान के लिए बैंक ऑफ रशिया के रूस की वित्तीय संदेश प्रणाली सर्विस ब्यूरो ऑफ फाइनेंशियल मेसेंजिंग सिस्टम की स्वीकार्यता पर भी सहमति बनी। फिलहाल, भारत से विदेशों में और विदेशों से भारत में भुगतान ‘स्विफ्ट’ नेटवर्क के माध्यम से होता है।

टॅग्स :दिल्लीरूसव्लादिमीर पुतिनS Jaishankar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा