लाइव न्यूज़ :

India-Japan Economic Forum: पिछले 2 वर्षों में 30 बिलियन डॉलर का प्राइवेट इन्वेस्ट, जापान पहुंच पीएम मोदी बोले-भारत विश्व की सबसे तेज grow करने वाली major economy

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 29, 2025 11:42 IST

India-Japan Economic Forum: आज भारत विश्व की सबसे तेज grow करने वाली major economy है और बहुत जल्द विश्व की तीसरी सबसे बड़ी economy बनने जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देIndia-Japan Economic Forum: पिछले 11 वर्षों में भारत के अभूतपूर्व transformation से आप सभी भलीभांति परिचित हैं। India-Japan Economic Forum: economic stability है, policy में पारदर्शिता है, predictability है।India-Japan Economic Forum: मात्र पिछले 2 वर्षों में 30 बिलियन डॉलर का प्राइवेट इन्वेस्ट हुआ है।

टोक्योः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजापान और चीन दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज सुबह ही टोक्यो पहुंचा हूं। मुझे बहुत खुशी है कि मेरी यात्रा की शुरुआत बिजनेस जगत के दिग्गजों के साथ हो रही है। आप में से बहुत से लोग ऐसे हैं, जिनसे मेरा व्यक्तिगत परिचय रहा है, जब मैं गुजरात में था तब भी और जब मैं दिल्ली आ गई तब भी।  भारत की विकास यात्रा में जापान हमेशा एक अहम पार्टनर रहा है। मेट्रो से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक, सेमीकंडक्टर से स्टार्टअप्स तक हर क्षेत्र में हमारी साझेदारी आपसी विश्वास का प्रतीक बनी हैं। जापानी कंपनियों ने भारत में 40 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। मात्र पिछले 2 वर्षों में 30 बिलियन डॉलर का प्राइवेट इन्वेस्ट हुआ है।

टोक्यो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत में आज राजनीतिक स्थिरता, आर्थिक स्थिरता, नीतियों में पारदर्शिता एवं पूर्वानुमानशीलता है। भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। भारत बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

पिछले 11 वर्षों में भारत के अभूतपूर्व transformation से आप सभी भलीभांति परिचित हैं। आज भारत में political stability है, economic stability है, policy में पारदर्शिता है, predictability है। आज भारत विश्व की सबसे तेज grow करने वाली major economy है और बहुत जल्द विश्व की तीसरी सबसे बड़ी economy बनने जा रहा है।

हमारे reforms केवल tax प्रणाली तक सीमित नहीं हैं। हमने ease of doing business पर बल दिया है। बिजनेस के लिए single digital window अप्रूवल की व्यवस्था की है। इन Reforms के पीछे हमारा विकसित भारत बनाने का संकल्प है। विश्व ने इसे recognize ही नहीं appreciate भी किया है। S&P Global ने, दो दशक बाद, भारत की Credit Rating Upgrade की है।

The world is not just watching India, it is counting on India. Auto sector में हमारी भागीदारी बेहद सफल रही है। हम साथ मिलकर, वही magic, बैटरीज़, रोबोटिक्स, सेमी-कन्डक्टर, शिप-बिल्डिंग और nuclear energy में भी दोहरा सकते हैं। साथ मिलकर, हम ग्लोबल साउथ, विशेषकर अफ्रीका के विकास में अहम योगदान दे सकते हैं।

मैं आप सबसे आग्रह करता हूं - Come, Make in India, Make for the world. भारत ने AI, semiconductor, quantum computing, biotech और space में bold और ambitious initiatives लिए हैं। जापान की technology और भारत का talent मिलकर इस सदी के tech revolution का नेतृत्व कर सकते हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजापानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम