लाइव न्यूज़ :

रघुराम राजन ने की RBI की तारीफ, बोले- भारत में नहीं होंगे श्रीलंका और पाकिस्तान जैसे हालात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2022 21:25 IST

एएनआई से बातचीत करते हुए रघुराम राजन ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार है। रिजर्व बैंक ने रिजर्व बढ़ाने में अच्छा काम किया है। हमें श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी समस्या नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देराजन ने कहा- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रिजर्व बढ़ाने में अच्छा काम किया हैकहा- RBI द्वारा नीतिगत दरों में वृद्धि से मुद्रास्फीति के दबाव को कम करने में मदद मिलेगीवैश्विक मंहगाई को लेकर बोले - इस समय पूरी दुनिया में महंगाई की मार झेल रही है

रायपुर: वैश्विक आर्थिक संकट की आशंका के बीच भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन ने आरबीआई की तारीफ है। राजन ने कहा कि आरबीआई ने अच्छा काम किया है। भारत में श्रीलंका और पाकिस्तान जैसे हालात नहीं होंगे। एएनआई से बातचीत करते हुए रघुराम राजन ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रिजर्व बढ़ाने में अच्छा काम किया है। हमें श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी समस्या नहीं है। हमारे विदेशी कर्ज भी कम हैं। 

हाल ही में आए आरबीआई के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 22 जुलाई को समाप्त सप्ताह के लिए भारत का विदेशी मुद्रा (विदेशी मुद्रा) भंडार 571.56 बिलियन डॉलर था। 22 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 1.152 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि विदेशी मुद्रा भंडार के अन्य घटकों में वृद्धि दर्ज हुई है। 22 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान सोने के भंडार का मूल्य 145 मिलियन डॉलर बढ़कर 38.502 बिलियन डॉलर हो गया है।

मुद्रास्फीति पर राजन ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दरों में वृद्धि से मुद्रास्फीति के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस समय पूरी दुनिया में महंगाई की मार झेल रही है। आरबीआई ब्याज दर बढ़ा रहा है जिससे महंगाई कम करने में मदद मिलेगी। सबसे ज्यादा महंगाई खाद्य और ईंधन में है। जैसा कि हम देख सकते हैं कि दुनिया में खाद्य मुद्रास्फीति कम हो रही है और भारत में भी घटेगी।

गौर हो कि भारत की विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 22 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.426 अरब डॉलर गिरकर 510.136 अरब डॉलर हो गई। जो पिछले सप्ताह 15 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा संपत्ति में 6.527 अरब डॉलर और 6.656 अरब डॉलर की गिरावट आई थी। 

टॅग्स :रघुराम राजनभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)मुद्रास्फीतिश्रीलंकापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है