लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी बाजारों में पहुंच को बेताब है भारत, ट्रंप सलाहकार पीटर नवारो ने कहा-नौकरियां छीन रहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2025 18:08 IST

व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने यह भी दावा किया कि ‘भारत के आसमान छूते शुल्क’ के कारण अमेरिकियों को अपनी नौकरियां गंवानी पड़ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत, रूस के युद्ध कोष को ईंधन देता है।भारत संरक्षणवादी है और शुल्क आसमान छू रहे हैं।अमेरिका का भारत के साथ भारी व्यापार घाटा है।’

वाशिंगटनः व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने कहा है कि अमेरिका को भारत के साथ ‘अनुचित व्यापार’ की ज़रूरत नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत, अमेरिकी बाजारों तक पहुंच बनाने के लिए ‘बेताब’ है। पिछले कुछ सप्ताह में नवारो ने भारत के खिलाफ खासकर रूस से कच्चे तेल की खरीद जारी रखने के लिए, कई आलोचनात्मक टिप्पणियां की हैं। व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि भारत और अमेरिका व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह आने वाले हफ्तों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हैं। ट्रंप ने कहा, ‘‘मुझे पूरा यकीन है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए एक सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं होगी।’’ हालांकि, नवारो ने ‘एक्स’ पर कई पोस्ट में भारत पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका को भारत के साथ अनुचित व्यापार की जरूरत नहीं है। लेकिन भारत को अमेरिकी बाजारों तक पहुंच की सख्त जरूरत है और वह अमेरिकी नौकरियां छीनता रहेगा।’’ ट्रंप प्रशासन के अधिकारी ने अपने पिछले आरोपों को भी दोहराया कि भारत, रूस की युद्ध मशीनरी को ईंधन दे रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत, रूस के युद्ध कोष को ईंधन देता है। भारत संरक्षणवादी है और उसके शुल्क आसमान छू रहे हैं। अमेरिका का भारत के साथ भारी व्यापार घाटा है।’’ नवारो ने यह भी दावा किया कि ‘भारत के आसमान छूते शुल्क’ के कारण अमेरिकियों को अपनी नौकरियां गंवानी पड़ रही हैं।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदीUSAभारतीय अर्थव्यवस्था
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?