लाइव न्यूज़ :

भारत ने 4 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी को पार किया, केंद्रीय मंत्री ने कहा, "भारत की वैश्विक उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण क्षण"

By आकाश चौरसिया | Updated: November 19, 2023 16:11 IST

भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि यह भारत की वैश्विक उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण क्षण है। 

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जीडीपी 4 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी को पार करने में कामयाब रहा हैयह पहला मौका है जब ऐसा कारनामा भारतीय अर्थव्यवस्था ने किया हैभारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है

नई दिल्ली: भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जीडीपी 4 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी को पार करने में कामयाब रहा है। यह पहला मौका है जब ऐसा कारनामा भारतीय अर्थव्यवस्था ने किया है।   

यह भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि यह भारत की वैश्विक उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण क्षण है। 

कबीना मंत्री ने कहा, "पीएम मोदी के परिवर्तनकारी नेतृत्व ने 'न्यू इंडिया' को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।" दूसरी तरफ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने भारत और उसके नेतृत्व को अपने बधाई संदेश में कहा, "गतिशील, दूरदर्शी नेतृत्व ऐसा दिखता है। खूबसूरती से प्रगति कर रहा हमारा नया भारत ऐसा ही दिखता है! मेरे साथी भारतीयों को बधाई क्योंकि हमारा राष्ट्र $4 ट्रिलियन जीडीपी के आंकड़े को पार कर गया है! आपको अधिक शक्ति, आपका अधिक सम्मान, माननीय प्रधानमंत्री जी।"

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने भारत को यह उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी है। अदाणी ने ट्वीट कर कहा, "वैश्विक जीडीपी के मामले में जापान को 4.4 ट्रिलियन डॉलर और जर्मनी को 4.3 ट्रिलियन डॉलर के साथ पछाड़कर तीसरा सबसे बड़ा देश बनने से पहले अभी दो साल बाकी हैं। तिरंगे की लहर जारी है! जय हिंद।"

टॅग्स :इकॉनोमीभारतArjun Ram Meghwalनरेंद्र मोदीगौतम अडानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम