लाइव न्यूज़ :

ITR File: आईटीआर फाइल करते समय इस बात का जरूर रखें ध्यान, वरना आ सकता है नोटिस

By रुस्तम राणा | Updated: March 1, 2022 16:10 IST

विदेशी संपत्ति की जानकारी देते समय यदि आपसे कोई चूक होती है तो उसे अघोषित विदेशी आय और संपत्ति मान लिया जाएगा। इसको लेकर आपके ऊपर अधिरोपण अधिनियम, 2015 के तहत अतिरिक्त कर, ब्याज और दंडात्मक कार्रवाई भी हो सकती है।

Open in App

नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। खासकर कुछ जानकारियों को लेकर, अन्यथा आपको इनकम टैक्स की तरफ से नोटिस भी आ सकता है। दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते समय टेक्सपेयर कुछ जानकारी नहीं दे पाते हैं, जिसके कारण उनका फॉर्म सही नहीं माना जाता है, जिसके कारण उन्हें आयकर विभाग की तरफ से नोटिस आ सकता है। नियम के अनुसार, इनकम टैक्स भरते समय बैंक खातों से लेकर विदेश में किसी भी प्रकार से संपत्ति या होल्डिंग्स की जानकारियां अवश्य देना चाहिए।

ITR भरते समय यह जानकारी देना है जरूरी

अगर आप विदेश में रह रहे हैं और उस देश में कोई प्रॉपर्टी खरीदते हैं तो आपको इनकम टैक्स रिटर्न में यहां उसे दिखाना जरूरी है। आईटी कानून के तहत, आईटीआर में सभी विदेशी संपत्तियों की रिपोर्ट करने की आवश्यकता है। अगर व्यक्ति वित्तीय वर्ष के दौरान भारत के “निवासी और सामान्य निवासी” के रूप में है। साथ ही ऐसी विदेशी संपत्ति जिसके तहत आईटीआर में टैक्स के लिए पेशकश की गई है तो उसे आईटीआर में यहां दिखाना जरूरी होता है।

इन बातों का भी जरूर रखें ध्यान

आईटीआर भरते समय कुछ अन्य बातों को भी जान लेना आवश्यक है। जैसे अगर कोई टैक्सपेयर है और उसने किसी विदेशी संपत्ति में एक दिन के लिए भी स्वामित्व या लाभार्थी के तौर पर हिस्सेदारी ले रखी है तो भी उन्हें आईटीआर में इसका उल्लेख करना अनिवार्य होगा। ऐसा न पर संपत्ति को अघोषित आय माना जाएगा। ऐसे में उस संपत्ति पर सरकार आपसे 30 फीसदी की दर से टैक्स के साथ ही जुर्माना ले सकती है।

ऐसी संपत्तियों को भी जरूर बताएं

आईटीआर फाइल करते समय जिन विदेशी संपत्तियों के बारे में आपको जानकारी देनी है उनमें आपके विदेशी बैंक खाते, वित्तीय हित, अचल संपत्ति, ट्रस्ट, भारत के बाहर रखी गई कोई अन्य पूंजीगत संपत्ति संपत्तियां आती हैं। विदेशी संपत्ति की जानकारी देते समय यदि आपसे कोई चूक होती है तो उसे अघोषित विदेशी आय और संपत्ति मान लिया जाएगा। इसको लेकर आपके ऊपर अधिरोपण अधिनियम, 2015 के तहत अतिरिक्त कर, ब्याज और दंडात्मक कार्रवाई भी हो सकती है। 

टॅग्स :आयकरआयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां

कारोबारटैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर; टैक्स फाइलिंग शुरू, आयकर विभाग ने जारी किए ITR-1 और ITR-4 फॉर्म

कारोबारसावधान! बिना पैन कार्ड के अधूरे रह जाएंगे ये 7 वित्तीय काम, आज ही चेक करें लिस्ट

कारोबारIncome Tax 2026: क्या आप भी टैक्स स्लैब बदलने की सोच रहे हैं? फैसला लेने से पहले अपनी सैलरी का यह गणित समझें

कारोबारITR Filing 2026: बिना टैक्स लायबिलिटी के ITR फाइल करने के ये है लाभ, जानें कैसे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी