लाइव न्यूज़ :

जल्द मिल सकती है इनकम टैक्स में राहत, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिए संकेत

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 7, 2019 14:53 IST

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि अगले साल के बजट में लोगों को इनकम टैक्स में छूट मिल सकती है

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री ने कहा कि जल्द ही इनकम टैक्स में छूट मिल सकती हैपिछली तिमाही में जीडीपी घटकर 6 साल के निचले स्तर 4.5 फीसदी रही थी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संकेत दिए कि सरकार जल्द ही आम लोगों को टैक्स में राहत दे सकती है। इस टैक्स छूट से सरकार का उद्देश्य अर्थव्यस्था को सुस्ती से उबारने के लिए खर्च करने के लिए लोगों को हाथों में ज्यादा पैसा उपलब्ध कराना है। 

सीतारमण ने ये बयान शनिवार को हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में आर्थिक मुद्दों पर चर्चा के दौरान दिया। एक सवाल के जवाब में वित्त मंत्री ने कहा, (पर्सनल इनकम टैक्स में छूट) उन कई चीजों में से एक हैं, जिन पर हम विचार कर रहे हैं।

वित्त मंत्री ने बताया, कब तक मिल सकती है इनकम टैक्स में छूट

ये पूछे जाने पर कि इनकम टैक्स में कब तक राहत मिल सकती है, वित्त मंत्री ने कहा, 'बजट तक इंतजार' कीजिए। 2021 का केंद्रीय बजट फरवरी में पेश किया जाएगा।

जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान भारतीय अर्थव्यस्था ने 4.5 फीसदी  की दर से वृद्धि की, जो पिछली 26 तिमाहियों या छह सालों में सबसे कम है। हालांकि सरकार ने पिछले चार महीनों के दौरान अर्थव्यवस्था में मजबूती लाने के लिए कई कदम उठाए हैं, लेकिन अब तक इन कदमों से वांछित परिणाम नहीं निकले हैं। 

सितंबर में सरकार ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बीच कॉर्पोरेट टैक्स में छूट का ऐलान किया था। रेटिंग एजेंसी और विशेषज्ञों का मानना है कि इस घोषणा से सरकार के खजाने पर 1.45 लाख करोड़ का बोझ पड़ेगा, जिससे राजकोषीय घाटे के बढ़ने के आसार हैं।

अब इनकम टैक्स में छूट से, खासतौर पर टैक्स कलेक्शन में सुस्ती को देखते हुए सरकार की वित्तीय स्थिति पर दबाव और बढ़ सकता है।

टॅग्स :आयकरनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां

कारोबारटैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर; टैक्स फाइलिंग शुरू, आयकर विभाग ने जारी किए ITR-1 और ITR-4 फॉर्म

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारसावधान! बिना पैन कार्ड के अधूरे रह जाएंगे ये 7 वित्तीय काम, आज ही चेक करें लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी