लाइव न्यूज़ :

टाटा ने एयर इंडिया को लेकर किया पहला बदलाव, आज से पैसेंजर्स के लिए शुरू की जा रही नई सर्विस

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 27, 2022 09:46 IST

टाटा ग्रुप को आज एयर इंडिया की कमान सौंपी जा सकती है। मगर टाटा ने एयर इंडिया को लेकर अपने पहले कदम की शुरुआत कर दी है। ऐसे में अब यात्रियों को मुंबई से संचालित होने वाली चार उड़ानों में नई सर्विस मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्दे69 सालों बाद टाटा के पास वापस आएगी एयर इंडियामुंबई से संचालित होने वाली चार उड़ानों में यात्रियों को "उन्नत भोजन सेवा" प्रदान करेगी कंपनीटाटा ग्रुप को आज सौंपी जा सकती है एयर इंडिया की कमान

नई दिल्ली:टाटा ग्रुप (Tata) को एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया (Air India) की कमान सौंपने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस बीच यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को लेकर अपने पहले कदम की शुरुआत कर दी है। ऐसे में बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि कंपनी गुरुवार को मुंबई से संचालित होने वाली चार उड़ानों में यात्रियों को "उन्नत भोजन सेवा" प्रदान करेगी। 

इन फ्लाइट्स में शुरू की जाएगी सेवा

हालांकि, अधिकारियों ने इस बात की जानकारी भी दी कि एयर इंडिया की उड़ानें गुरुवार को टाटा ग्रुप के बैनर टेल अपनी उड़ान नहीं भरेंगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गुरुवार से "उन्नत भोजन सेवा" चार उड़ानों- AI864 (मुंबई-दिल्ली), AI687 (मुंबई-दिल्ली), AI945 (मुंबई-अबू धाबी) और AI639 (मुंबई-बेंगलुरु) में दी जाएगी। 

69 सालों बाद टाटा के पास वापस आएगी एयर इंडिया

बता दें कि इससे पहले समाचार एजेंसी पीटीआई को अधिकारियों ने बताया था कि एयर इंडिया को केंद्र सरकार गुरुवार को टाटा ग्रुप को सौंप सकती है। ऐसे में अब 69 सालों बाद एक बार फिर से इस एयरलाइन को वापस टाटा ग्रुप को दिया जा रहा है। मालूम हो, आठ अक्टूबर को केंद्र सरकार ने प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के बाद एयर इंडिया को 18,000 करोड़ रुपये में Talace प्राइवेट लिमिटेड को बेच दिया था। Talace प्राइवेट लिमिटेड टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की अनुषंगी इकाई है। 

टॅग्स :एयर इंडियाटाटाTata Company
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी