लाइव न्यूज़ :

सीपीओ, सोयाबीन डीगम में सुधार, वायदा कारोबार में सोयाबीन तिलहन में निचला सर्किट लगा

By भाषा | Updated: August 25, 2021 21:03 IST

Open in App

विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के बीच दिल्ली तेल तिलहन बाजार में बुधवार को सोयाबीन डीगम और सीपीओ तेल के दाम मजबूत रहे। वहीं मंगलवार को सरकार द्वारा सोयाबीन खली (डीओसी) की कमी को देखते हुए इसके आयात की अनुमति दिये जाने के बाद सोयाबीन दाना और लूज के भाव में गिरावट आई। बाकी तेल तिलहनों के भाव पूर्ववत रहे। बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकागो एक्सचेंज में आधा प्रतिशत और मलेशिया एक्सचेंज 1.5 प्रतिशत की मजबूती रही। देश में आयात शुल्क में कमी के बाद विदेशों में दाम बढ़ने से खाद्य तेल तिलहनों के भाव मजबूत हो गये हैं जिसकी वजह से सोयाबीन डीगम तेल में सुधार आया। वहीं मलेशिया एक्सचेंज की मजबूती की वजह से सीपीओ भी मजबूत बंद हुआ। उन्होंने कहा कि सोयाबीन तेल संयंत्र वालों के रखरखाव में उलझने से और ऊंचे भाव पर खरीद घटने से सोयाबीन तिलहन में गिरावट आई। एनसीडीईएक्स के वायदा कारोबार में सोयाबीन का भाव इस कदर टूटा कि सितंबर अनुबंध के लिए छह प्रतिशत पर निचला सर्किट लगाना पड़ा। अक्टूबर में सोयाबीन की अगली फसल मंडियों में आने की संभावना को देखते हुए वायदा कारोबार में सोयाबीन में 522 रुपये की कमी आई है। वायदा कारोबार में सोयाबीन के सितंबर अनुबंध का भाव 8,191 रुपये और अक्टूबर अनुबंध का भाव 6,400 रुपये क्विन्टल पर रहा। सितंबर का वायदा भाव हाजिर बाजार के भाव से 11-12 प्रतिशत और अक्टूबर का वायदा भाव हाजिर भाव से 30 प्रतिशत नीचे है। सूत्रों ने कहा कि सलोनी, आगरा और कोटा में सरसों की खरीद बुधवार को 8,600 रुपये क्विन्टल के भाव ही की गई। देश की विभिन्न मंडियों में जुलाई में प्रतिदिन दो से सवा दो लाख बोरी की आवक थी जो अगस्त में घटकर लगभग पौने दो लाख बोरी रह गई है। ऊंचे भाव पर मांग कमजोर रहने के बावजूद सरसों तेल तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। बाकी सभी तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर ही बने रहे। बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल) सरसों तिलहन - 8,125 - 8,175 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये। मूंगफली - 6,620 - 6,765 रुपये। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,100 रुपये। मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,330 - 2,460 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,580 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,560 -2,610 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,645 - 2,755 रुपये प्रति टिन। तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,100 - 17,600 रुपये। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,100 रुपये। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,020 रुपये। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,750 रुपये। सीपीओ एक्स-कांडला- 12,000 रुपये। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,500 रुपये। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,700 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!