लाइव न्यूज़ :

IIT Bombay Placement 2024: बंपर नौकरी!, 85 छात्रों को 1-1 करोड़ रुपये का ‘पैकेज’, 63 छात्र को जापान, ताइवान, दक्षिण कोरिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और हांगकांग के मिले प्रस्ताव 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 5, 2024 12:26 IST

IIT-Bombay Students 2024: देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे के 85 छात्रों ने ‘कैंपस प्लेसमेंट’ में एक-एक करोड़ रुपये के पैकेज वाली नौकरियां हासिल की हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले वर्ष के 32.25 लाख रुपये से अधिक है।औसत वार्षिक वेतन 36.9 लाख रुपये है।जापान, ताइवान, दक्षिण कोरिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और हांगकांग से आए हैं।

IIT-Bombay Placement 2024: आईआईटी-बॉम्बे में नौकरी की बहार है। प्लेसमेंट के पहले चरण में आईआईटी बॉम्बे के 85 छात्रों को करोड़ों रुपये से अधिक की नौकरी के प्रस्ताव मिले हैं। औसत वार्षिक वेतन 36.9 लाख रुपये है, जो पिछले वर्ष के 32.25 लाख रुपये से अधिक है। आईटी/सॉफ्टवेयर और परामर्श सहित अन्य क्षेत्रों में कैंपस प्लेसमेंट के पहले चरण में औसत वेतन में मामूली वृद्धि देखी गई।

संस्थान ने गुरुवार रात पहले चरण की रिपोर्ट जारी की। प्लेसमेंट अधिकारी ने बताया कि पहला चरण 20 दिसंबर को समाप्त हुआ था। कुल 63 छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव स्वीकार किए। ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय ऑफर जापान, ताइवान, दक्षिण कोरिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और हांगकांग से आए हैं।

आईआईटी-बॉम्बे में 20 दिसंबर तक कुल 1,340 ऑफर आए, जिसके परिणामस्वरूप 1,188 छात्रों को नौकरी मिली। पीएसयू में सात छात्रों के साथ-साथ इंटर्नशिप के माध्यम से 297 पीपीओ शामिल थे, जिनमें से 258 को स्वीकार किया गया था। 63 छात्रों को अन्य देशों में नौकरियों की पेशकश की गई।

संस्थान ने बताया कि इस बार कैंपस में छात्रों को नौकरी की पेशकश करने वाली शीर्ष कंपनियों में एसेंचर, एयरबस, एयर इंडिया, एप्पल, आर्थर डी. लिटिल, बजाज, बार्कलेज, कोहेसिटी, दा विंची, डीएचएल, फुलर्टन, फ्यूचर फर्स्ट, जीई-आईटीसी, ग्लोबल एनर्जी एंड इनवायरॉन और गूगल शामिल है। जापान, ताइवान, दक्षिण कोरिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और हांगकांग जैसे देशों में नौकरियों के कुल 63 प्रस्ताव मिले।

टॅग्स :IITनौकरीjobs
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स