लाइव न्यूज़ :

ICICI Bank: आईसीआईसीआई बैंक का लाभ 10,261 करोड़ और आईडीबीआई बैंक का शुद्ध लाभ 60 प्रतिशत उछलकर 1,323 करोड़ रुपये पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2023 17:11 IST

ICICI Bank: आईसीआईसीआई बैंक का जुलाई-सितंबर, 2023 तिमाही में शुद्ध लाभ 36 प्रतिशत बढ़कर 10,261 करोड़ रुपये रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबैंक की ब्याज आय साल भर पहले के 4,978 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,035 करोड़ रुपये हो गई।समीक्षाधीन अवधि में बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार आया है।साल भर पहले की समान अवधि में यह 16.51 प्रतिशत थीं।

ICICI Bankआईसीआईसीआई बैंक का जुलाई-सितंबर, 2023 तिमाही में शुद्ध लाभ 36 प्रतिशत बढ़कर 10,261 करोड़ रुपये रहा है। निजी क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में फंसे कर्जों में कमी आने से उसका शुद्ध लाभ 60 प्रतिशत बढ़कर 1,323 करोड़ रुपये हो गया।

बैंक ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 828 करोड़ रुपये रहा था। जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 6,924 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 6,066 करोड़ रुपये थी। आलोच्य अवधि में बैंक की ब्याज आय साल भर पहले के 4,978 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,035 करोड़ रुपये हो गई।

समीक्षाधीन अवधि में बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार आया है। इस दौरान बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) घटकर सकल कर्ज के 4.90 प्रतिशत पर आ गईं। साल भर पहले की समान अवधि में यह 16.51 प्रतिशत थीं।

इसका शुद्ध एनपीए भी घटकर 0.39 प्रतिशत पर आ गया जो जुलाई-सितंबर, 2022 में 1.15 प्रतिशत था। बीती तिमाही में आईडीबीआई बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात सुधरकर 21.26 प्रतिशत हो गया जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 19.48 प्रतिशत था।

निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 36 प्रतिशत बढ़कर 10,261 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने शनिवार को शेयर बाजारों को यह सूचना देते हुए कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 7,558 करोड़ रुपये रहा था।

आलोच्य तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 40,697 करोड़ रुपये हो गई जबकि साल भर पहले यह 31,088 करोड़ रुपये रही थी। बीती तिमाही में बैंक की ब्याज से आय बढ़कर 34,920 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले साल की समान अवधि में 26,033 करोड़ रुपये थी। इसकी शुद्ध ब्याज आय भी सालाना आधार पर 24 प्रतिशत बढ़कर 18,308 करोड़ रुपये हो गई।

एक साल पहले की समान अवधि में यह 14,787 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन अवधि में बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन 4.53 करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछले साल सितंबर तिमाही में यह 4.31 प्रतिशत था। बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। पिछली तिमाही में इसकी गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) घटकर सकल कर्ज का 2.48 प्रतिशत रहीं।

साल भर पहले की समान अवधि में यह 2.76 प्रतिशत था। इसी तरह शुद्ध एनपीए यानी फंसा कर्ज घटकर 0.43 प्रतिशत हो गया जबकि पिछले साल यह 0.61 प्रतिशत था। एकीकृत आधार पर आईसीआईसीआई बैंक का शुद्ध लाभ 36 प्रतिशत बढ़कर 10,896 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 8,007 करोड़ रुपये था।

टॅग्स :आईसीआईसीआईICICI Bankभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?