लाइव न्यूज़ :

LIC पर आया पीएम मोदी का बयान, आसमान पर पहुंचा पीएसयू का शेयर

By आकाश चौरसिया | Updated: February 7, 2024 17:30 IST

प्रधानमंत्री ने संसद में कहा कि अतीत में इसे लेकर भ्रम की स्थिति फैलाई गई थी और फिर भी बाजार में उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा था। एलआईसी के शेयर आज बाजर बंद होने तक करीब 2.52 फीसदी की उछाल के साथ 1,050 रुपए पर हिट कर गए। 

Open in App
ठळक मुद्देएलआईसी के शेयरों ने लगाई छलांगमार्केट में सभी पीएसयू का कुल बाजार मूल्य बढ़कर हुआ इतनाअब पीएम मोदी ने संसद में एलआईसी को लेकर कही ये बात

नई दिल्ली:  जीवन बीमा निगम के शेयरों में बुधवार को 3 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके बारे में बताते हुए खुद प्रधानमंत्री ने संसद में कहा कि अतीत में इसे लेकर भ्रम की स्थिति फैलाई गई थी और फिर भी बाजार में उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा था। एलआईसी के शेयर आज बाजर बंद होने तक करीब 2.52 फीसदी की उछाल के साथ 1,050 रुपए पर हिट कर गए। 

मार्केट में आखिरकार यह 1.98 फीसदी की तेजी के साथ 1,045 रुपये पर बंद हुआ। एलआईसी ने हाल ही में अपने 2022 आईपीओ इश्यू मूल्य 949 रुपये को पार कर लिया है। अब एलआईसी की परफॉर्मेंस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कहा, "आदरणीय सभापति जी, मैं सीने तान के कहना चाहता हूं, आखें ऊंची करके सुनाना चाहता हूं, आज एलआईसी शेयर रिकॉर्ड स्तर पर है"। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने ये भी बताया कि बाजार में कारोबार कर रही सभी पीएसयू कंपनियों का कुल बाजार मूल्य 17 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जबकि साल 2014 में यही वैल्यू करीब 9.5 लाख करोड़ रुपए थी। प्रधानमंत्री ने इसके साथ कहा कि पीएसयू में शुद्ध लाभ भी बढ़कर 2.5 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कि 2014 में 1.25 लाख करोड़ ही था।

पीएम मोदी ने ऐसे वक्त इस बात को लेकर संसद में कहा है, जब एलआईसी की पिछली तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं। जीवन बीमा निगम ने ये भी पहले बताया था कि आगामी 8 फरवरी को शेयर मार्केट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर से मुलाकात करेंगे और वित्तीय नतीजों को लेकर आई तिमाही रिपोर्ट पर सहमति लेंगे, जो पिछली 31 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त हुई थी। बीएसई में भी इस बात को लेकर एलआईसी ने कहा कि निदेशक मंडल वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अंतरिम लाभांश की घोषणा के प्रस्ताव पर भी विचार करेगा। 

प्रधानमंत्री ने ये भी संसद में बताया कि यूपीए 2 के कार्रकाल के दौरान साल 2014 में 234 पीएसयू थी, जो आज बढ़कर 254 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। उन्होंने ये भी बताया कि लोगों का पीएसयू को लेकर विश्वास बढ़ा है। 

टॅग्स :एलआईसीनरेंद्र मोदीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम