लाइव न्यूज़ :

हुंदै ने एन लाइन के तहत आई20 का अनावरण किया, अगले कुछ साल में और मॉडल लाने का इरादा

By भाषा | Updated: August 24, 2021 14:31 IST

Open in App

हुंदै मोटर इंडिया ने मंगलवार को आई20 एन लाइन का अनावरण किया। यह देश में प्रदर्शन केंद्रित एन लाइन उत्पाद श्रृंखला के तहत कंपनी का पहला मॉडल है। कंपनी का इरादा स्पोर्टी वाहन पसंद करने वाले अपने ग्राहकों की जरूरत को पूरा करने का है। कंपनी ने कहा कि इस कार की बाहरी और आंतरिक साजसज्जा में काफी बदलाव कर इसे स्पोर्टी स्टाइल दिया गया है। यह मोटरस्पोर्ट से प्रेरित है। हुंदै मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एस एस किम ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘एन लाइन श्रृंखला यह सुनिश्चित करेगी कि स्पोर्टी तथा आनंद भरा ड्राइविंग अनुभव सभी को उपलब्ध हो।’’ किम ने कहा कि कंपनी इस श्रृंखला के तहत अगले कुछ साल के दौरान और मॉडल लाएगी। हुंदै मोटर इंडिया के निदेशक (बिक्री, विपणन एवं सेवा) तरुण गर्ग ने कहा कि आई20 की पहले से ही मोटरस्पोर्ट को लेकर मजबूत विरासत है, क्योंकि आई20 कूपे हुंदै के लिए वर्ल्ड रैली चैंपियनशिप कार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारत्योहार पर बड़ी खबर?, वित्त वर्ष 2029-30 तक 45000 करोड़ रुपये का निवेश, 26 नए वाहन और लाखों नौकरी, दक्षिण कोरिया की वाहन विनिर्माता हुंदै मोटर कंपनी की घोषणा

कारोबारकर्मचारियों के वेतन में 31,000 रुपये की बढ़ोतरी, हुंदै मोटर इंडिया ने त्योहार पर दिया तोहफा

कारोबारGST में कटौती से हुंडई को मिलेगा फायदा, निर्यात में उछाल की उम्मीद

कारोबारकीमतों में 2.4 लाख रुपये की कटौती, महिंद्रा और टाटा के बाद हुंदै मोटर इंडिया ने दिया तोहफा, देखिए रेट लिस्ट

कारोबारHyundai Motor India Limited: 1 जनवरी 2025 को लगेगा करंट?, कीमत में 25,000 रुपये का इजाफा, असर सभी मॉडलों पर पड़ेगा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?