लाइव न्यूज़ :

10 हजार रुपये के जुर्माने से बचने के लिए PAN कार्ड यूजर्स करें ये काम, नहीं होगी कोई दिक्कत

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 2, 2022 13:25 IST

अगर कोई व्यक्ति एक पैन कार्ड प्रस्तुत करता है जो अब वैध नहीं है तो आयकर अधिनियम 1961 की धारा 272N के तहत, निर्धारण अधिकारी निर्देश दे सकता है कि ऐसे व्यक्ति को जुर्माना के रूप में 10,000 रुपये की राशि का भुगतान करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देइनकम टैक्स रिटर्न से लेकर बैंक के अन्य कामों के लिए पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आपके पैन कार्ड के साथ कोई दिक्कत है तो आपके जरूरी काम रुक सकते हैं। 

नई दिल्ली: पैन कार्ड धारकों ने अगर इस महीने के अंत तक अपना पैन आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया तो उनका पैन कार्ड निष्क्रिय हो सकता है। यही नहीं, समय सीमा के बाद पैन को आधार से जोड़ने के लिए भी कार्ड धारकों को 1,000 रुपये का भुगतान करना पड़ सकता है। इसके अलावा पैन और आधार कार्ड लिंक होने की वजह से कार्ड धारक म्यूचुअल फंड, स्टॉक, खुले बैंक खाते और ऐसे अन्य में निवेश नहीं कर पाएंगे जहां पैन कार्ड पेश करना आवश्यक है। 

साथ ही, अगर कोई व्यक्ति एक पैन कार्ड प्रस्तुत करता है जो अब वैध नहीं है तो आयकर अधिनियम 1961 की धारा 272N के तहत, निर्धारण अधिकारी निर्देश दे सकता है कि ऐसे व्यक्ति को जुर्माना के रूप में 10,000 रुपये की राशि का भुगतान करना होगा। बता दें कि आजकल पैन कार्ड की गिनती जरूरी कागजों में होती है। इनकम टैक्स रिटर्न से लेकर बैंक के अन्य कामों के लिए पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आपके पैन कार्ड के साथ कोई दिक्कत है तो आपके जरूरी काम रुक सकते हैं। 

पैन को आधार से ऑनलाइन कैसे लिंक करें?

सबसे पहले इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाएं।

आधार कार्ड में दिए गए नाम, पैन नंबर और आधार नंबर दर्ज करें

आधार कार्ड में केवल जन्म का वर्ष दिया हो तो चौकोर पर टिक करें।

अब कैप्चा कोड डालें।

अब लिंक आधार बटन पर क्लिक करें।

आपका पैन आधार से लिंक हो जाएगा।

SMS के जरिए पैन को आधार से लिंक करें

आपको अपने फोन में UIDPAN टाइप करना होगा। इसके बाद 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।

फिर 10 अंकों का पैन नंबर दर्ज करें। अब स्टेप 1 में बताए गए मैसेज को 567678 या 56161 पर भेजें।

निष्क्रिय पैन कैसे सक्रिय करें?

निष्क्रिय पैन कार्ड को सक्रिय किया जा सकता है। इसके लिए आपको एक SMS भेजना होगा। आपको मैसेज बॉक्स में जाना है और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से 10 अंकों का पैन नंबर डालना है। साथ ही जगह देकर 12 अंकों का आधार नंबर डालें और 567678 या 56161 पर एसएमएस करें।

टॅग्स :पैन कार्डम्यूचुअल फंडBank
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार1 अप्रैल, 2026 से PAN कार्ड आवेदन के नियमों में बदलाव, यहां जानें करदाताओं के लिए नए पैन नियम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम