लाइव न्यूज़ :

Honda Motorcycle & Scooter India: 125 सीसी इंजन वाला नया संस्करण, शुरुआती कीमत 83400 रुपये, होंडा मोटरसाइकिल ने डियो 125 स्कूटर बाजार में उतारा, जानें और खासियत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2023 18:25 IST

Honda Motorcycle & Scooter India: डियो इससे पहले 110 सीसी इंजन क्षमता में उपलब्ध थी। कंपनी ने अत्याधुनिक विशेषताओं से लैस 125 सीसी इंजन वाला नया संस्करण पेश किया है।

Open in App
ठळक मुद्देइसकी शुरुआती कीमत 83,400 रुपये है। कंपनी ने कहा कि डियो 125 दो संस्करणों में उपलब्ध है।

Honda Motorcycle & Scooter India: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने बृहस्पतिवार को अपने नए स्कूटर डियो 125 को पेश किया। इसकी शुरुआती कीमत 83,400 रुपये है। डियो इससे पहले 110 सीसी इंजन क्षमता में उपलब्ध थी। कंपनी ने अत्याधुनिक विशेषताओं से लैस 125 सीसी इंजन वाला नया संस्करण पेश किया है।

एचएमएसआई के निदेशक, अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुत्सुमा ओटानी ने कहा,“होंडा डियो 125 अपने बिल्कुल नए 125 सीसी अवतार में युवा भारतीय ग्राहकों की इच्छाओं को ध्यान में रखते हुए विशिष्ट रूप से डिजायन और विकसित की गई है।” कंपनी ने कहा कि डियो 125 दो संस्करणों में उपलब्ध है।

मारुति ने उतारा फ्रॉन्क्स का सीएनजी संस्करण, कीमत 8.41 लाख रुपये से शुरू

देश की सबसे बड़ी वाहन विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बुधवार को अपने कॉम्पैक्ट एसयूवी मॉडल फ्रॉन्क्स का सीएनजी संस्करण पेश किया। इसकी शुरुआती कीमत 8.41 लाख रुपये है। एमएसआई ने फ्रॉन्क्स का सीएनजी संस्करण दो ट्रिम में उतारा है। सिग्मा ट्रिम में इसकी कीमत 8.41 लाख रुपये और डेल्टा ट्रिम में इसकी कीमत 9.27 लाख रुपये रखी गई है।

कंपनी ने इन सीएनजी संस्करणों के एक किलो सीएनजी में 28.51 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा किया है। फ्रॉन्क्स को कुछ महीने पहले ही 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया था। मारुति को उम्मीद है कि फ्रॉन्क्स के सीएनजी संस्करण को ग्राहकों का समर्थन मिलेगा और उसकी सीएनजी हिस्सेदारी बढ़ेगी।

एमएसआई के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘वर्ष 2010 में हम पहली बार सीएनजी मॉडल लेकर आए थे। उसके बाद से अब तक हम 14 लाख से भी अधिक सीएनजी वाहन बेच चुके हैं। यह हमारे प्रति ग्राहकों के भरोसे और हमारी प्रौद्योगिकी में उनके यकीन को दर्शाता है।’’

जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माता मर्सिडीज-बेंज की भारत में बिक्री 2023 की पहली छमाही में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 8,528 इकाई पर पहुंच गई है। यह कंपनी की देश में सबसे अच्छी छमाही बिक्री है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने 2022 की जनवरी-जून अवधि में 7,573 कारें बेची थीं।

कंपनी ने कहा कि 2023 की पहली छमाही में टॉप एंड (टीईवी) यानी डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की कीमत के वाहनों की काफी ऊंची मांग देखने को मिली। पहली छमाही में कंपनी के डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के वाहनों की बिक्री 54 प्रतिशत बढ़कर 2,000 इकाई पर पहुंच गई। कंपनी ने कहा कि पहली छमाही में मर्सिडीज-बेंज के बिके प्रत्येक चार वाहनों में से एक टीईवी खंड का रहा।

चालू कैलेंडर साल की दूसरी तिमाही में कंपनी की बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 3,831 इकाई पर पहुंच गई। यह एक साल पहले की समान अवधि में 3,551 इकाई रही थी। कंपनी ने कहा कि यह उसका दूसरी तिमाही का सबसे ऊंचा बिक्री आंकड़ा है।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष अय्यर ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘टीईवी खंड में 54 प्रतिशत की वृद्धि काफी मजबूत है। हमने इस साल टीईवी खंड में पांच नए उत्पाद उतारे हैं। इस खंड पर ध्यान देने से हमें निश्चित रूप से आगे बढ़ने में मदद मिली है।’’

टॅग्स :Hondadelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम