लाइव न्यूज़ :

एचएमएसआई ने नयी बाइक सीबी 200 एक्स पेश किया, कीमत 1.44 लाख रुपये

By भाषा | Updated: August 19, 2021 14:56 IST

Open in App

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने बृहस्पतिवार को देश में एक बिल्कुल नया मॉडल सीबी 200 एक्स पेश किया है, जिसकी गुरुग्राम में शोरूम कीमत 1.44 लाख रुपये है। इस प्रमुख दोपहिया वाहन कंपनी ने कहा कि नया मॉडल रोजमर्रा के उपयोग के लिए और कम प्रयुक्त किये जाने वाली सड़कों के लिए सावधानीपूर्वक तैयार की गई गाड़ी है। एचएमएसआई ने कहा, ‘‘भारतीय युवाओं की जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए, शहरी खोजकर्ता - सीबी 200 एक्स आज के युवाओं को एक बेहतरीन सवारी का अनुभव देता है।’’ एचएमएसआई के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और सीईओ अत्सुशी ओगाटा ने कहा, ‘‘सवारों को उत्साहित करने के लिए बने, सीबी 200 एक्स प्रतिदिन शहर की यात्रा और शहर से दूर सप्ताहांत की अल्प छुट्टियों के लिए एक आदर्श सवारी है।’’ एचएमएसआई के निदेशक, बिक्री और विपणन, यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि कंपनी ने बाइक के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है और डिलीवरी अगले महीने से शुरू होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारNew Honda Activa 125: नया एक्टिवा 125 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

कारोबारएचएमएसआई की अगले तीन वर्षो में 1,000 नये ग्राहक सेवा केन्द्र खोलने की योजना

कारोबारCOVID-19: एचएमएसआई ने वारंटी, मुफ्त सर्विस को 31 जुलाई तक बढ़ाया

हॉट व्हील्सहोंडा मोटरसाइकिल ने पार किया 25 लाख टू व्हीलर गाड़ियों का निर्यात आंकड़ा, 19 साल पहले शुरू किया था कारोबार

हॉट व्हील्सHonda Navi ने दर्ज की नई सफलता, अब तक बिके 1 लाख यूनिट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित