Honda Navi ने दर्ज की नई सफलता, अब तक बिके 1 लाख यूनिट

By सुवासित दत्त | Published: August 17, 2018 10:39 AM2018-08-17T10:39:11+5:302018-08-17T10:39:11+5:30

Honda Navi की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 44,775 रुपये है।

Honda Navi Sales Cross One Lakh Mark | Honda Navi ने दर्ज की नई सफलता, अब तक बिके 1 लाख यूनिट

Honda Navi ने दर्ज की नई सफलता, अब तक बिके 1 लाख यूनिट

देश की पहली मिनी-स्कूटर Honda Navi एक हिट प्रोडक्ट बन चुकी है। हाल ही में Honda Navi ने नया आयाम हासिल किया है। अब तक Honda Navi के कुल 1 लाख यूनिट बिक चुके हैं। Honda Navi को 2016 दिल्ली ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया गया था। करीब 2.5 साल में Honda Navi ने ये आंकड़ा छूआ है। अब Honda Navi को डोमनिशियन रिपब्लिक और कोस्टा रिका में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा। फिलहाल, Honda Navi को 10 देशों में एक्सपोर्ट किया जाता है।

2018 Honda Aviator और Activa-i भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस मौके पर होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, 'Honda Navi युवाओं को पसंद आती है। ये ट्रेंडी और स्टाइलिश है। इसका डिजाइन अलग है और इसे आसानी से कस्टमाइज भी किया जा सकता है।'

2018 Honda Activa-i पांच नए कलर ऑप्शन में लॉन्च, कीमत 50,010 रुपये

Honda Navi में 109 सीसी, सिंगल-सिलिंडर इंजन लगा है जो 7.89 बीएचपी का पावर और 8.96Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ CVT यूनिट लगाया गया है। साथ ही इसमें टेलिस्कोपिक फोर्क अप फ्रंट और हाइड्रॉलिक रियर मोनोशॉक लगाया गया है। Honda Navi की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 44,775 रुपये है। Honda Navi छह कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Web Title: Honda Navi Sales Cross One Lakh Mark

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे