लाइव न्यूज़ :

एचडीएफसी बैंक का एमएसएमई कर्ज 30 प्रतिशत बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये के पार

By भाषा | Updated: March 19, 2021 11:38 IST

Open in App

मुंबई, 19 मार्च एचडीएफसी बैंक का सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम (एमएसएमई) क्षेत्र को ऋण दिसंबर के अंत तक सालाना आधार पर 30 प्रतिशत बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये को पार कर गया।

बैंक को इसमें सरकार की आपात ऋण सुविधा गारंटी (ईसीएलजी) योजना से मदद मिली। महामारी के दौरान एमएसएमई क्षेत्र को मदद के लिए लाई गई इस योजना के तहत बैंक ने 23,000 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण वितरित किया।

बैंक ने शुक्रवार को बयान में कहा कि एमएसएमई क्षेत्र को ऋण की वृद्धि में अर्द्धशहरी और ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों पर विशेष ध्यान देने से मदद मिली।

दिसंबर, 2019 में बैंक का एमएसएमई क्षेत्र को ऋण 1.4 लाख करोड़ रुपये था। दिसंबर, 2020 में समाप्त तिमाही के अंत तक यह 30 प्रतिशत बढ़कर 2,01,758 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बैंक के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष-कारोबार बैंकिंग और स्वास्थ्य सेवा वित्त सुमंत रामपाल ने कहा, ‘‘एमएसएमई क्षेत्र को हमारा ऋण कोविड-19 के पूर्व स्तर पर पहुंच गया है। दिसंबर, 2020 में समाप्त तिमाही में यह सालाना आधार पर 30 प्रतिशत बढ़कर 2,01,758 करोड़ रुपये रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतविधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण संकल्प ध्वनिमत से पारित?, सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन

ज़रा हटकेवीआईपी की सुरक्षा में CISF कर्मियों द्वारा बहादुरी की घटना

पूजा पाठPanchang 28 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 28 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए उतार-चढ़ाव का दिन, जानें अपनी राशि का भविष्य

विश्वसवाल है ईरान की जनता क्या चाहती है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 27 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,240 प्रति 10 ग्राम

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

कारोबार17,18,058 अरेस्ट और 11,37,731 मामले दर्ज?, बिहार में 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2026 के बीच शराबबंदी कानून को लेकर आंकड़े जारी

कारोबारभारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर: $20 अरब का निवेश, 5,000 वीज़ा और ड्यूटी-फ्री एक्सेस, जानें मुख्य विशेषता

कारोबार41,823 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन?, योगी सरकार के स्कूल चलो अभियान को झटका!, देखिए जिलेवार आंकड़े