लाइव न्यूज़ :

HDFC Bank: क्या है ‘परिवर्तन’, 2025 तक 500000 किसानों की आमदनी बढ़ाने का लक्ष्य, जानें इसके बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2024 11:21 IST

HDFC Bank: 2014 में अपनी शुरुआत के बाद से ‘परिवर्तन’ भारत के सबसे बड़े सीएसआर कार्यक्रमों में से एक बन गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय है। सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए की गई थी।सतत विकास को बढ़ावा देकर व्यक्तियों को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा है।

HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल ‘परिवर्तन’ के तहत 2025 तक 60,000 रुपये सालाना से कम आय वाले पांच लाख सीमांत किसानों की आमदनी बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक के उप प्रबंध निदेशक कैजाद एम भरूचा ने कहा, ‘‘ग्रामीण विकास पर बैंक का ध्यान सतत विकास को बढ़ावा देने और कमजोर समुदायों के उत्थान के लिए हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’ उन्होंने कहा कि 2014 में अपनी शुरुआत के बाद से ‘परिवर्तन’ भारत के सबसे बड़े सीएसआर कार्यक्रमों में से एक बन गया है।

यह पहल 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय है। एचडीएफसी बैंक ‘परिवर्तन’ की शुरुआत 2014 में देशभर के समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए की गई थी। पिछले दशक में 5,100 करोड़ रुपये से अधिक के सीएसआर व्यय के साथ परिवर्तन ने लगातार स्थायी आजीविका के साधन देने और सतत विकास को बढ़ावा देकर व्यक्तियों को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने कहा कि बैंक अपनी सीएसआर पहल के तहत लगभग दो लाख व्यक्तियों को कौशल प्रशिक्षण देने की योजना बना रहा है। इसके अलावा सिंचाई के साधनों को बढ़ाने, कृषि उत्पादकता में सुधार और मेधावी वंचित छात्रों को छात्रवृत्ति देने की पहल शुरू करने की भी योजना है। 

टॅग्स :HDFC BankFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारATM Withdrawal Rules: एटीएम से पैसा निकालने पर अब देना होगा ज्यादा चार्ज, अप्रैल से बैंकों ने किया बड़ा बदलाव

भारतयूपी में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल हुआ, 1.73 लाख किसानों को होगा फायदा

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारआलू बेहाल, 100 किग्रा और दाम 200-300 रुपये?, हालत खराब, 40 वर्षीय किसान वेद प्रकाश ने खेत में ही रस्सी से फंदा लगाकर दी जान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम