लाइव न्यूज़ :

Happy Women's Day 2025: महिला दिवस से पहले 5,000 महिला कर्मचारियों को फायदा?, मासिक धर्म के दौरान एक दिन का वैतनिक अवकाश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2025 11:27 IST

Happy Women's Day 2025: एलएंडटी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक एस एन सुब्रमण्यन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कंपनी के एक कार्यक्रम में इस कदम की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देतौर-तरीके का सटीक विवरण जल्द ही संबंधित अधिकारियों द्वारा तैयार किया जाएगा।प्रौद्योगिकी में लगी इसकी अनुषंगी कंपनियों पर यह लागू नहीं होगी।एलएंडटी के 60,000 कर्मचारियों में करीब नौ प्रतिशत यानी लगभग 5,000 महिलाएं हैं।

Happy Women's Day 2025: इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने अपनी महिला कर्मचारियों को मासिक धर्म के दौरान एक दिन का वैतनिक अवकाश देने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। एलएंडटी के इस कदम से कंपनी की करीब 5,000 महिला कर्मचारियों को फायदा होगा। एलएंडटी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक एस एन सुब्रमण्यन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कंपनी के एक कार्यक्रम में इस कदम की घोषणा की।

कंपनी सूत्रों ने बताया कि सुब्रमण्यन ने कहा कि इस घोषणा को लागू किए जाने के तौर-तरीके का सटीक विवरण जल्द ही संबंधित अधिकारियों द्वारा तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह घोषणा केवल मूल कंपनी एलएंडटी की महिला कर्मचारियों पर ही लागू होगी और वित्तीय सेवाओं या प्रौद्योगिकी में लगी इसकी अनुषंगी कंपनियों पर यह लागू नहीं होगी।

एलएंडटी के 60,000 कर्मचारियों में करीब नौ प्रतिशत यानी लगभग 5,000 महिलाएं हैं। तत्काल लागू होने जा रहे इस कदम से इन महिला कर्मचारियों का लाभ होगा। यह घोषणा सुब्रमण्यन द्वारा कुछ सप्ताह पहले कर्मचारियों से सप्ताह में 90 घंटे काम करने और अपनी पत्नियों को घूरते न रहने के लिए कहने वाली टिप्पणियों के लिए आलोचना का सामना करने के बीच की गई है।

एलएंडटी ने बाद में एक आंतरिक वर्चुअल बैठक के दौरान इन टिप्पणियों का बचाव करते हुए कहा कि यह राष्ट्र निर्माण की पहल के अनुरूप है। इसके पहले स्विगी और जोमैटो जैसी कुछ कंपनियों ने भी पहले मासिक धर्म पर महिलाओं को अवकाश देने की घोषणाएं की हैं।

हालांकि, प्रमुख कारोबारी घरानों ने अभी तक इसी तरह की पहल नहीं की है। देश के चार राज्यों- बिहार, ओडिशा, सिक्किम और केरल ने अपने कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म की छुट्टियों का प्रावधान किया है। उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल सरकार को इस मुद्दे पर नीति बनाने का सुझाव दिया था।

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसहैदराबादवुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मिनिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?