लाइव न्यूज़ :

Happy New Year 2024: 31 दिसंबर और एक जनवरी को लोगों ने उड़ाई दावत, प्रति मिनट 1244 पकवान खरीदे, टूटे कई रिकॉर्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2024 11:00 IST

Happy New Year 2024: अधिकारियों ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर नए साल की पूर्व-संध्या पर मिले ऑर्डर के रुझानों के बारे में यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्दे 2015-2020 के दौरान नव-वर्ष की पूर्व-संध्या पर संयुक्त रूप से मिले ऑर्डर जितने ऑर्डर मिले। दिलचस्प आंकड़ा बताते हुए कहा कि जोमैटो भविष्य को लेकर उत्साहित है।नववर्ष की पूर्व-संध्या ने स्विगी फूड एंड इंस्टामार्ट के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।

Happy New Year 2024: खानपान एवं जरूरत के सामान की ऑनलाइन बिक्री करने वाले जोमैटो, ब्लिंकिट और स्विगी जैसे मंचों पर आने वाले ऑर्डर में नए साल की पूर्व-संध्या पर बड़े पैमाने पर वृद्धि देखी गई। इन त्वरित आपूर्ति मंचों के शीर्ष अधिकारियों ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर नए साल की पूर्व-संध्या पर मिले ऑर्डर के रुझानों के बारे में यह जानकारी दी।

जोमैटो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दीपिंदर गोयल ने अपने पोस्ट में कहा कि नए साल की पूर्व-संध्या पर उनके मंच को 2015-2020 के दौरान नव-वर्ष की पूर्व-संध्या पर संयुक्त रूप से मिले ऑर्डर जितने ऑर्डर मिले। गोयल ने इसे दिलचस्प आंकड़ा बताते हुए कहा कि जोमैटो भविष्य को लेकर उत्साहित है।

जोमैटो के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य आपूर्ति मंच ब्लिंकिट के सह-संस्थापक एवं सीईओ अलबिंदर ढींढसा ने एक पोस्ट में कहा कि इसे एक दिन में अबतक के सबसे अधिक ऑर्डर और प्रति मिनट ऑर्डर मिले। ऑनलाइन आपूर्ति मंच स्विगी के सीईओ रोहित कपूर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘नववर्ष की पूर्व-संध्या ने स्विगी फूड एंड इंस्टामार्ट के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।

टीम के साथ इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती!’’ कपूर ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि स्विगी इंस्टामार्ट पर क्रिकेट विश्व कप फाइनल के दौरान मिले ऑर्डर को भी पीछे छोड़ दिया। कपूर ने कहा, ‘स्विगी इंस्टामार्ट पर ऑर्डर प्रति मिनट (ओपीएम) अब तक का सबसे अधिक है। यह विश्व कप फाइनल के दौरान हमारे पिछले उच्चतम स्तर से 1.6 गुना अधिक है।’’ स्विगी पर इस दौरान बिरयानी के 4.8 लाख से अधिक ऑर्डर मिले और प्रति मिनट 1,244 पकवान के ऑर्डर दिए गए।

टॅग्स :जोमैटोभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

कारोबारज़ोमैटो के कुछ दिन बाद Swiggy ने भी अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई, अब ग्राहकों को प्रति ऑर्डर देने होंगे 2.59 रुपये ज़्यादा

कारोबारZomato ने फ़ूड डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस बढ़ाकर ₹14.90 प्रति ऑर्डर किया

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम