लाइव न्यूज़ :

हल्दीराम स्नैक्स फूडः आईएचसी, अल्फावेब ग्लोबल को हल्दीराम बेच रही है हिस्सेदारी, कितने में डील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2025 10:06 IST

Haldiram Snacks Food: सिंगापुर स्थित वैश्विक निवेश कंपनी टेमासेक द्वारा अल्पांश हिस्सेदारी के अधिग्रहण की हल्दीराम की पुष्टि के एक दिन बाद की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसौदे के विवरण का भी खुलासा नहीं किया गया है।रणनीतिक कदम हल्दीराम की वित्तीय स्थिति को और मजबूत करता है।प्रमुख कंपनी का समर्थन करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Haldiram Snacks Food: मिठाई और अन्य खाने का सामान बेचने वाले देश के प्रमुख खाद्य ब्रांड हल्दीराम स्नैक्स फूड ने सोमवार को दो नये निवेशकों... आईएचसी (इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी) और अल्फा वेव ग्लोबल को अपनी हिस्सेदारी बेचने की पुष्टि की। हालांकि, बयान में सौदे के ब्योरे का खुलासा नहीं किया गया। यह घोषणा सिंगापुर स्थित वैश्विक निवेश कंपनी टेमासेक द्वारा अल्पांश हिस्सेदारी के अधिग्रहण की हल्दीराम की पुष्टि के एक दिन बाद की गई है। इस सौदे के विवरण का भी खुलासा नहीं किया गया है।

हल्दीराम ने बयान में कहा, ‘‘कंपनी को टेमासेक की हाल की भागीदारी के बाद अपने चल रहे इक्विटी दौर में दो नये निवेशकों, आईएचसी (इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी) और अल्फा वेव ग्लोबल को जोड़ने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।’’ यह रणनीतिक कदम हल्दीराम की वित्तीय स्थिति को और मजबूत करता है क्योंकि यह उसकी वैश्विक खासकर अमेरिका और पश्चित एशिया में विस्तार योजनाओं को गति देता है। बयान के अनुसार, ‘‘यह निवेश अल्फा वेव ग्लोबल और आईएचसी की मजबूत उपभोक्ता ब्रांड वाली प्रमुख कंपनी का समर्थन करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’

उद्योग सूत्रों के अनुसार, आईएचसी और अल्फा वेव सामूहिक रूप से हल्दीराम स्नैक्स फूड में लगभग छह प्रतिशत की हिस्सेदारी 10 अरब डॉलर (लगभग 85,000 करोड़ रुपये) के मूल्यांकन पर प्राप्त कर रहे हैं। अल्फा वेव एक वैश्विक निवेश कंपनी है जो तीन मुख्य क्षेत्रों... निजी इक्विटी, निजी ऋण और सार्वजनिक बाजारों पर ध्यान केंद्रित करती है, जबकि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आईएचसी दुनिया की सबसे बड़ी निवेश कंपनियों में से एक है।

टॅग्स :राजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम