लाइव न्यूज़ :

मई में GST कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये के पार

By भाषा | Updated: June 1, 2019 17:44 IST

मई महीने में कुल 72.45 लाख संक्षिप्त बिक्री रिटर्न जीएसटीआर -3 बी जमा किए गए। यह अप्रैल में दाखिल किए गए 72.13 लाख रिटर्न की तुलना में अधिक है।

Open in App

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह मई महीने में एक लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल मई में जीएसटी के मद में 94,016 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी। सरकार ने शनिवार को यह जानकारी थी। मई में जीएसटी संग्रह 1,00,289 करोड़ रुपये रहा।

यह अप्रैल 2019 के 1,13,865 करोड़ रुपये के जीएसटी संग्रह की तुलना में कम है। मई महीने में कुल 72.45 लाख संक्षिप्त बिक्री रिटर्न जीएसटीआर -3 बी जमा किए गए। यह अप्रैल में दाखिल किए गए 72.13 लाख रिटर्न की तुलना में अधिक है।

वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा , " मई महीने में कुल जीएसटी संग्रह 1,00,289 करोड़ रुपये रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) 17,811 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) 24,462 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) 49,891 करोड़ रुपये और उपकर संग्रह 8,125 करोड़ रुपये रहा।" मंत्रालय ने बताया कि फरवरी-मार्च 2019 के लिए जीएसटी क्षतिपूर्ति के रूप में राज्यों को 18,934 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। भाषा पवन मनोहर मनोहर

टॅग्स :सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारत आर्थिक वृद्धि दरः 0.8 अंक घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया, मूडीज रेटिंग्स ने कहा-ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी और ईंधन-उर्वरक की कमी से असर?

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

कारोबारअर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, देश की रफ्तार तेज

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी