लाइव न्यूज़ :

GST collection in May: चुनाव खत्म, मोदी सरकार की बल्ले-बल्ले, मई में जीएसटी संग्रह 1.73 लाख करोड़, देखें आंकड़े

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 1, 2024 19:44 IST

GST collection in May: मई 2024 में भारत का माल और सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 1.73 लाख करोड़ रुपये रहा, जो साल-दर-साल 10 प्रतिशत अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देजीएसटी राजस्व में औसतन 13 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई है।अप्रैल में सालाना आधार पर 12.4 प्रतिशत बढ़कर 2.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का संग्रह दो लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।

GST collection in May: लोकसभा चुनाव 2024 खत्म हो गया और 4 जून को मतगणना है। मोदी सरकार की बल्ले-बल्ले है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि जीएसटी संग्रह मई में 10 प्रतिशत बढ़कर 1.73 लाख करोड़ रुपये रहा है।  देश का सकल जीएसटी संग्रह अप्रैल में सालाना आधार पर 12.4 प्रतिशत बढ़कर 2.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। घरेलू लेनदेन तथा आयात में मजबूत वृद्धि से यह संग्रह बढ़ा है। यह पहला मौका है जब किसी महीने में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का संग्रह दो लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।

वित्त मंत्रालय ने 1 जून को कहा कि रिफंड के हिसाब के बाद मई के लिए शुद्ध जीएसटी राजस्व 1.44 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में लगभग 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वित्त वर्ष 2025 में मई 2024 तक सकल जीएसटी संग्रह 3.83 लाख करोड़ रुपये है।

मई 2024 के कुल संग्रह में से, सरकार ने केंद्रीय जीएसटी के माध्यम से 32,409 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी के माध्यम से 40,265 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी संग्रह 87,781 करोड़ रुपये प्राप्त किया, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र 39,879 करोड़ रुपये शामिल हैं। डेलॉयट इंडिया में साझेदार महेश जयसिंह ने कहा कि जीएसटी संग्रह में लगातार बढ़ोतरी होने से जीएसटी प्रणाली में दूसरे दौर के सुधारों की दिशा में बढ़ने का मंच तैयार हो गया है।

टैक्स कनेक्ट एडवाइजरी सर्विसेज में साझेदार विवेक जालान ने कहा कि जुलाई, 2017 में जीएसटी लागू होने के शुरुआती दौर में इसका औसत मासिक संग्रह करीब 0.90 लाख करोड़ रुपये था लेकिन अब यह 2.10 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस तरह जीएसटी राजस्व में औसतन 13 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई है।

टॅग्स :जीएसटीGST Council
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

स्वास्थ्यतंबाकू और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया?

कारोबारईंट-भट्टे और पान मसाला पर जीएसटी से यूपी को हर साल 1150 करोड़ रुपए का नुकसान?, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले-कमाई 70 फीसदी कम

कारोबारGST collections in December: नए साल में पैसों की बारिश, दिसंबर में 6.1 प्रतिशत बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?