लाइव न्यूज़ :

सरकार ने 300 स्टार्ट-अप को समर्थन के लिए कार्यक्रम ‘समृद्ध’ शुरू किया, 100 यूनिकॉर्न का लक्ष्य

By भाषा | Updated: August 25, 2021 17:50 IST

Open in App

सरकार ने बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की 100 स्टार्ट-अप कंपनियों को समर्थन के लिए एक कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके तहत सरकार का लक्ष्य 100 यूनिकॉर्न तैयार करना है। यूनिकॉर्न से तात्पर्य ऐसे स्टार्टअप से है जिसका बाजार मूल्यांकन एक अरब डॉलर तक पहुंच गया। इस कार्यक्रम के तहत स्टार्ट-अप इकाइयों को शुरुआती पूंजी, संरक्षण और बाजार पहुंच उपलब्ध कराई जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय में विशेष सचिव ज्योति अरोड़ा ने कहा कि उत्पाद नवोन्मेषण, विकास एवं वृद्धि के लिए मेइटी के स्टार्टअप एक्सेलेटर की अवधारणा (समृद्ध) का विकास सिलिकन वैली के एक्सेलेटर वाईकॉम्बिनेटर की तर्ज पर किया गया है। आईटी एवं दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि उन्होंने पूर्व में 20 स्टार्ट-अप इकाइयों को संरक्षण दिया था। वह इनकी संरक्षण जरूरतों को समझते हैं। इन इकाइयों को ऐसे समय सबसे अधिक संरक्षण की जरूरत होती है जबकि उनके विचार को उत्पाद में बदला जाता है। उन्होंने कहा कि स्टार्ट-अप के लिए कोष की कमी कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। वैष्णव ने कहा, ‘‘विचार को वास्तविक उत्पाद में बदलने में कमी या कौशल के सेट को जुटाने में कमी अधिक बड़ी चुनौतियां हैं। समृद्ध कार्यक्रम के तहत मेइटी चुनी गई स्टार्ट-अप कंपनियों को 40 लाख रुपये की शुरुआती पूंजी तथा छह माह तक संरक्षण उपलब्ध कराएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबार20-कोच वाली वंदे भारत ट्रेन?, जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से श्रीनगर रवाना, जानिए सुविधाएं

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी