लाइव न्यूज़ :

असंगठित श्रमिकों का डाटाबेस तैयार करने के लिए सरकार गुरुवार को ई-श्रम पोर्टल शुरू करेगी

By भाषा | Updated: August 24, 2021 22:31 IST

Open in App

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को कहा कि सरकार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डाटाबेस तैयार करने के लिए 26 अगस्त को ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत करेगी। यादव ने मंगलवार को ई-श्रम पोर्टल का लोगो जारी किया, जिसके जरिए सरकार का लक्ष्य असंगठित क्षेत्र के 38 करोड़ श्रमिकों को पंजीकृत करना है। इसमें निर्माण मजदूरों के अलावा प्रवासी श्रमिक, रेहड़ी-पटरी वाले और घरेलू कामगार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पोर्टल की शुरुआत के बाद असंगठित क्षेत्र के श्रमिक उसी दिन से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। मंत्री ने कहा कि पोर्टल 26 अगस्त को शुरू किया जाएगा और उसी दिन पंजीकरण कराने में श्रमिकों की सहायता के लिए एक राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर 14434 भी शुरू किया जाएगा। इस पहल के तहत श्रमिकों को एक ई-श्रम कार्ड जारी किया जाएगा, जिसमें 12 अंकों का विशिष्ट नंबर होगा। इस कदम का मकसद सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण करना है। श्रमिकों का विवरण राज्य सरकारों और विभागों द्वारा भी साझा किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

भारतकुनो राष्ट्रीय उद्यानः नामीबियाई चीता 'आशा' ने 5 शावकों को दिया जन्म, वीडियो वायरल

कारोबारअरावली की पहाड़ियों को लेकर इतनी आशंका क्यों?

भारत2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः भाजपा की तैयारी शुरू, मिशन बंगाल पर पहुंचे भूपेंद्र यादव और विप्लव देब, 294 सदस्यीय विस में बहुमत का जादुई आंकड़ा 148

भारतबिहार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव, 3 प्रभारी और 4 सह प्रभारी नियुक्त

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती