लाइव न्यूज़ :

सरकार की मार्च तक वैपकॉस का आईपीओ लाने की योजना

By भाषा | Updated: September 5, 2021 13:39 IST

Open in App

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी वैपकॉस का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) अगले साल मार्च के अंत तक आ सकता है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने आईपीओ के जरिये वैपकॉस में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री के लिए पंजीयक तथा विज्ञापन एजेंसी की नियुक्ति को फरवरी में निविदा निकाली थी। जल शक्ति मंत्रालय के तहत आने वाली वैपकॉस जल, बिजली और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों के लिए परामर्शक, इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण सेवाएं उपलब्ध कराती है। कंपनी अफगानिस्तान और अन्य देशों को भी अपनी सेवाएं देती है। अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि महामारी की वजह से आईपीओ में कुछ विलंब हुआ है। कंपनी अपने विदेशी परिचालन के आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया में है। हमें उम्मीद है कि मूल्यांकन का काम दो माह में पूरा हो जाएगा। इसके अलावा सरकार राष्ट्रीय बीज निगम (एनएससी) में आईपीओ के जरिये अपनी 25 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री की तैयारी कर रही है। इस हिस्सेदारी बिक्री को सलाहकार की नियुक्ति के लिए सरकार ने बोलियां मांगी हैं। सरकार ने 2021-22 में विनिवेश के जरिये 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। अभी तक सरकार एक्सिस बैंक, एनएमडीसी लि.और हुडको में हिस्सेदारी बिक्री के जरिये 8,300 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी