लाइव न्यूज़ :

सरकार प्रतिभूतियों को विदेश में सीधे सूचीबद्ध कराने के लिए बजट सत्र में ला सकती है संशोधन विधेयक

By भाषा | Updated: August 25, 2021 20:10 IST

Open in App

राजस्व सचिव तरुण बजाज ने बुधवार को कहा कि सरकार संसद के बजट सत्र में विधायी संशोधन पेश कर सकती है, ताकि भारतीय कंपनियां कुछ निर्धारित वर्गों में प्रतिभूतियों को विदेश में सीधे सूचीबद्ध कर सकें। उन्होंने कहा कि इस समय भारतीय कंपनियों को विदेश में प्रतिभूतियों को सीधे सूचीबद्ध कराने की अनुमति है, लेकिन कुछ ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें हल करने की जरूरत है। उन्होंने हालांकि इन बाधाओं का विस्तार से जिक्र नहीं किया। बजाज ने कहा, ‘‘सरकार सीधे सूचीबद्ध कराने के मसले पर विचार कर रही है, क्योंकि इसे सफल बनाने के लिए कानून में कुछ संशोधनों की जरूरत है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि भारत के बाहर भी इन प्रतिभूतियों का सुचारू रूप से कारोबार हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इसकी मांग कर रहे पक्षों से बात कर रहे हैं। शायद बजट सत्र में हम देखेंगे कि क्या किया जा सकता है।’’ संसद का बजट सत्र आमतौर पर हर साल जनवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू होता है। बजाज ने यह भी कहा कि इस समय अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) में ऐसी प्रतिभूतियों को सूचीबद्ध करने की कोई अनिवार्य आवश्यकता नहीं है। संसद ने सितंबर 2020 में कंपनी (संशोधन) विधेयक 2020 को पारित किया जिसमें भारतीय कंपनियों के सीधे विदेशी बाजारों में सूचीबद्ध कराने की अनुमति दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकतंत्र को साहसी और जीवंत संसद चाहिए

भारतWomen’s Reservation Bill: नारी वंदन बिल... एक अधूरी उम्मीद

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है