लाइव न्यूज़ :

Google Pay UPI: किराने का सामान, स्नैक्स और कैब सवारी का करें भुगतान, यूपीआई लाइट फीचर पेश, छोटे भुगतान में आसानी, जानें खासियत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 14, 2023 16:14 IST

Google Pay UPI: गूगल ने कहा कि यूपीआई लाइट से उपयोगकर्ता को तत्काल भुगतान के लिए एक दिन में 4,000 रुपये तक जमा करने की सुविधा मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देउपयोगकर्ता एक बार में अधिकतम 200 रुपये तक का भुगतान कर सकेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यह फीचर सितंबर, 2022 में पेश किया था।देश में डिजिटल भुगतान की स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए जरूरी हैं।

Google Pay UPI: गूगल पे ने भारत में उपयोगकर्ताओं के लिए UPI लाइट सुविधा शुरू कर दी है। UPI लाइट के साथ गूगल पे (Google Pay) उपयोगकर्ता किराने का सामान, स्नैक्स और कैब सवारी जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए दैनिक भुगतान तेजी से कर सकते हैं। यूपीआई लाइट को भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था।

यह नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा डिजाइन की गई एक डिजिटल भुगतान सेवा है। उपयोगकर्ता अपने UPI लाइट खाते से एक टैप से ₹200 तक पैसे भेज सकते हैं। सेवा में भुगतान आरंभ करने के लिए किसी को पिन दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होती है। यूपीआई लाइट का उद्देश्य डिजिटल भुगतान को सरल और तेज बनाना है।

गूगल पे के नए फीचर में उपयोगकर्ता बिना यूपीआई पिन के कर सकेंगे छोटे भुगतान

 प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल के भुगतान ऐप गूगल पे ने अपने मंच पर यूपीआई लाइट फीचर पेश किया, जिससे छोटे डिजिटल भुगतान में आसानी होगी। गूगल ने कहा कि यूपीआई लाइट से उपयोगकर्ता को तत्काल भुगतान के लिए एक दिन में 4,000 रुपये तक जमा करने की सुविधा मिलेगी। इसके तहत उपयोगकर्ता एक बार में अधिकतम 200 रुपये तक का भुगतान कर सकेगा।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा डिजायन इस फीचर में छोटे भुगतान करने के लिए यूपीआई पिन डालने की जरूरत नहीं होती है। गूगल के उत्पाद प्रबंधन के उपाध्यक्ष अंबरीश केंघे ने कहा कि अनुठी सुविधाएं देश में डिजिटल भुगतान की स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए जरूरी हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यह फीचर सितंबर, 2022 में पेश किया था।

टॅग्स :गूगल पेऐपभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित