लाइव न्यूज़ :

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत में 10 अरब अमेरिकी डॉलर निवेश की घोषणा की, पीएम मोदी से हुई ये बात

By अनुराग आनंद | Updated: July 13, 2020 15:12 IST

गूगल ने पीएम नरेंद्र मोदी से बात कर भारत में 10 अरब अमेरिकी डॉलर के भारी निवेश की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे गूगल की ओर से कई सेक्टर में किए जा रहे कामों के बारे में पता चला है।पीएम मोदी ने सुंदर पिचाई के साथ गूगल समेत भारत में टेक्नोलॉजी क्षेत्र में संभावनाओं को लेकर बात की है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत बनाने को लेकर भी सुंदर पिचाई से बात की है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए बात की है। दुनियाभर को चपेट में ले चुकी कोरोनावायरस महामारी के बीच गूगल (Google) ने एक बेहद अहम कदम के तहत भारत में 10 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा की है।

एनडीटीवी की मानें तो गूगल ने कहा है कि यह अहम कदम निवेश गंतव्य के रूप में भारत के खुलेपन और आकर्षण को साफ-साफ दर्शाता है। गूगल का कहना है कि इस निवेश से 'डिजिटल इंडिया' के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के इरादों को अमली जामा पहनाने में मदद मिलेगी। 

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से बात करने के बाद ट्वीट कर ये कहा-

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने नरेंद्र मोदी से बात करने के बाद ट्वीट कर कहा है कि अपना किमती समय देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का दृष्टिकोण बहुत आशावादी है। अपने ट्वीट में पिचाई ने कहा कि डिजिटल इंडिया के प्रति अपने काम को जारी रखने के लिए हम उत्साहित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम GoogleForIndia मिशन के तहत अपने काम को आगे बढ़ाएंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुंदर पिचाई के बीच इस मुद्दे में हुई बात-

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से बात करने के बाद कहा कि हमने कई विषयों पर बात की, विशेष रूप से भारत के किसानों, युवाओं और उद्यमियों के जीवन को बदलने के लिए प्रौद्योगिकी की शक्ति का लाभ देने के मसले पर अच्छी चर्चा हुई।

इसके साथ ही पीएम ने कहा कि सुंदर पिचाई से बातचीत के दौरान मैंने नई कार्य संस्कृति के बारे में बात की जो कोरोना के समय में उभर रही है। हमने उन चुनौतियों पर चर्चा की जो वैश्विक महामारी ने खेल जैसे क्षेत्रों में ला दी है। हमने डेटा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में भी बात की है। 

डिजिटल क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं पीएम नरेंद्र मोदी-

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। यही वजह है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले दिनों आत्मनिर्भर भारत इनोवेशन चैलेंज (AatmaNirbhar Bharat Innovate Challenge) लॉन्च किया है। पीएम मोदी ने इस चैलेंज की सूचना ट्वीट करके दी थी। 

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और अटल इनोवेशन मिशन की साझेदारी के तहत नीति आयोग ने डिजिटल इंडिया आत्मनिर्भर भारत इनोवेट चैलेंज शुरू किया है जिसके तहत आपको मोबाइल गेम्स, सोशल मीडिया और फोटो-वीडियो एडिटिंग एप बनाना होगा। इस चैलेंज के तहत अधिकतम 20 लाख रुपये तक का इनाम मिलेगा। इस चैलेंज का मंत्र है 'मेक इन इंडिया फॉर इंडिया एंड द वर्ल्ड'। पीएम नरेंद्र मोदी ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से इस संबंध में भी बात की है।    

टॅग्स :गूगलसुंदर पिचाईनरेंद्र मोदीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम