लाइव न्यूज़ :

7800000 लोगों को मिलेगी पेंशन, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, नए साल में किसी बैंक से कहीं भी और कभी भी..

By आकाश चौरसिया | Updated: September 4, 2024 16:04 IST

EPS Pensioners: अब 78 लाख लोगों को मिलेगी उनकी पेंशन, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, 1 जनवरी, 2025 से किसी भी बैंक से और देश की किसी भी ब्रांच के जरिए पेंशनर्स अपने रुपए निकाल सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देEPS Pensioners: 78 लाख पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले EPS Pensioners: केंद्र सरकार ने दिया तोहफा EPS Pensioners: आप 1 जनवरी, 2025 से कहीं और किसी भी बैंक से निकाल सकते हैं

EPS Pensioners: भारत सराकर के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने पेंशन पेमेंट सिस्टम (CPPS) ने 1995 कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के लिए केंद्रीयकृत पेंशन भुगतान प्रणाली को मंजूरी देते हुए पेंशनर्स को बड़ी सौगात दे दी है। ये भी बताया कि इसके जरिए कुल 78 लाख से अधिक ईपीएस पेंशनभोगियों को सीधा फायदा होगा। गौरतलब है कि नए साल से ईपीएस पेंशन को आप देश के किसी भी बैंक और किसी भी ब्रांच से निकाल सकते हैं। 

केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली (CPPS) पर अनुमति देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, ईपीएफओ के इस मॉडिफिकेशन से एक नया मुकाम हासिल किया है। अब पेंशनर्स आगामी नए साल से देश में किसी भी बैंक के किसी भी ब्रांच से पैसे निकाल सकते हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें ईपीएफओ ने अब तक के प्रयासों में बदलाव करते हुए जिम्मेदारी, तकनीकी में आगे बढ़कर चीजों को और पारदर्शी किया है। 

केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली (CPPS) ने अब क्षेत्रीय और जोनल ऑफिस के जरिए पेंशनर्स को उनके बकाया देने के लिए चुनते हुए बदलाव कर दिया है। अब पेंशनर्स को पेंशन के लिए किसी भी ब्रांच में पैसे निकालने के मद्देनजर वेरिफिकेशन के लिए नहीं जाना होगा। ईपीएफओ ने अब इसमें लगनी वाली लागत को घटाते हुए पेंशन को नई प्रणाली के तहत जारी करने का फैसला लिया है। 

यह सुविधा ईपीएफओ की चल रही आईटी आधुनिकीकरण परियोजना केंद्रीकृत आईटी सक्षम प्रणाली (सीआईटीईएस 2.01) के हिस्से के रूप में 1 जनवरी 2025 से शुरू की जाएगी। अगले चरण में, सीपीपीएस आधार-आधारित भुगतान प्रणाली (एबीपीएस) में उचित परिवर्तन को सक्षम करते हुए उड़ान भरेगा।

टॅग्स :कर्मचारी भविष्य निधि संगठनमनसुख मंडावियानरेंद्र मोदीCentral Government
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?