लाइव न्यूज़ :

सोना 128 रुपये चढ़ा, चांदी मामूली ऊंची

By भाषा | Updated: August 20, 2021 18:13 IST

Open in App

वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख तथा रुपये के मूल्य में गिरावट आने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 128 रुपये चढ़कर 46,353 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,225 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी भी छह रुपये की मामूली बढ़त के साथ 60,897 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 60,891 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,786 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया। वहीं चांदी 23.23 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत 1,786 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी जिसकी वजह से इसमें तेजी का रुख रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारHDFC Bank Q4 Results: बैंक को सीधे 16,512 करोड़ रुपए का फायदा, NPA में आई इतने फीसदी की कमी

कारोबारHDFC Bank Merger: 44 साल पुरानी एचडीएफसी लिमिटेड का अस्तित्व 1 जुलाई से खत्म, दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक बना, 18 लाख करोड़ की संपत्ति!, जानें सबकुछ

कारोबारडॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे मजबूत

कारोबारचांदी 209 रुपये टूटी, सोना दो रुपये ऊपर

कारोबारसोना 28 रुपये गिरा, चांदी 279 रुपये मजबूत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका