लाइव न्यूज़ :

सोने में मामूली बढ़त, चांदी 451 रुपये तेज

By भाषा | Updated: November 17, 2020 16:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना भाव मंगलवार को तीन रुपये की मामूली बढ़त लिए रहा। वहीं चांदी भाव में 451 रुपये की तेजी रही। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के मुताबिक इसकी बड़ी वजह रुपये के मूल्य में गिरावट और वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव होना रही।

दिल्ली सर्राफा में सोना भाव तीन रुपये बढ़कर 50,114 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। सोमवार को यह 50,111 रुपये के भाव पर बंद हुआ था।

इसी तरह चांदी भाव 451 रुपये की तेजी के साथ 62,023 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 61,572 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, ‘‘ दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव तीन रुपये बढ़ गया। रुपये के मूल्य में गिरावट और वैश्विक स्तर पर सोने के भाव में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू बाजार पर पड़ा। डॉलर के मुकाबले रुपये में मंगलवार को 12 पैसे की नरमी रही।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,877 डॉलर जबकि चांदी का भाव 24.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs RCB: हेजलवुड-भुवी का कहर, 9 रन पर 6 विकेट, RCB ने ऐसे जीता वन-साइडेड मैच

क्रिकेटदिल्ली 75 पर ढेर, RCB ने 9 विकेट से रौंदा, 6.3 ओवर में खत्म मैच

क्रिकेटIPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की शर्मनाक हार, भुवी-जोश की गेंदबाजी के सामने पस्त हुए बल्लेबाज, आरसीबी की 9 विकेट जीत

क्रिकेट'उनके हर गेंदबाज से नफरत है': पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन नवाज़ ने टीम इंडिया के खिलाफ ज़हर उगला | VIDEO

भारतUjjain: बंगरेड के राजावत परिवार ने समाज के सामने नई इबारत लिखी, दहेज में 25 लाख नकदी और 15 तोला सोना लौटाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 27 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,240 प्रति 10 ग्राम

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

कारोबार17,18,058 अरेस्ट और 11,37,731 मामले दर्ज?, बिहार में 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2026 के बीच शराबबंदी कानून को लेकर आंकड़े जारी

कारोबारभारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर: $20 अरब का निवेश, 5,000 वीज़ा और ड्यूटी-फ्री एक्सेस, जानें मुख्य विशेषता

कारोबार41,823 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन?, योगी सरकार के स्कूल चलो अभियान को झटका!, देखिए जिलेवार आंकड़े