लाइव न्यूज़ :

Gold Rate Today: सोने, चांदी कीमत, जल्दी कीजिए, सोना 836 रुपये और चांदी 1558 रुपये की कमी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2025 11:53 IST

Gold Rate Today: दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 1,558 रुपये या 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,46,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे13,332 लॉट के लिए कारोबार हुआ। चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई।20,939 लॉट के लिए कारोबार हुआ। चांदी का वायदा भाव 0.62 प्रतिशत टूटकर 47.75 डॉलर प्रति औंस रहा।

नई दिल्लीः वायदा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका-चीन के बीच व्यापार तनाव में कमी से सुरक्षित निवेश की मांग घटने के कारण सोने व चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव 836 रुपये या 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,20,573 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 13,332 लॉट के लिए कारोबार हुआ। चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई।

दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 1,558 रुपये या 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,46,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 20,939 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर दिसंबर में आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,994.81 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी का वायदा भाव 0.62 प्रतिशत टूटकर 47.75 डॉलर प्रति औंस रहा।

मजबूत डॉलर और कम होती वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग कम होने से सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1,25,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। अखिल भारतीय दिल्ली सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1,24,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई।

शुक्रवार को यह 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 1,25,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, चांदी शुक्रवार के बंद भाव 1,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम से 1,000 रुपये बढ़कर 1,54,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई।

छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 99.89 पर पहुंच गया, जिससे सर्राफा कीमतों पर दबाव पड़ा। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,000 डॉलर से नीचे 3,996.77 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि हाजिर चांदी मामूली गिरावट के साथ 48.64 डॉलर प्रति औंस पर रही।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा, ‘‘सोने की कीमतें सोमवार को 4,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे गिर गईं, जो पिछले सत्र की गिरावट को और बढ़ाती है। इसका कारण ब्याज दर में और कटौती की उम्मीद सीमित होने और अमेरिका-चीन व्यापार समझौते के बाद सुरक्षित निवेश की मांग कम हो गई।’’

इस बीच, चीन ने सोने की बिक्री पर लंबे समय से चली आ रही कर प्रोत्साहन राशि को हटा दिया है। इस कदम से उपभोक्ता कीमतें बढ़ सकती हैं और दुनिया के सबसे बड़े सर्राफा बाजारों में से एक में मांग कमजोर हो सकती है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘व्यापारियों की नजर अब इस सप्ताह के अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों पर रहेगी, जिसमें आईएसएम पीएमआई आंकड़े और एडीपी निजी पेरोल आंकड़े शामिल हैं।’’ इन आंकड़ों के जारी होने से मौद्रिक नीति के बारे में और संकेत मिलेंगे।

टॅग्स :गोल्ड रेटचांदी के भावसोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स