लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, 1 लाख 10 के पार पहुंची सोने की कीमत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2025 13:31 IST

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस सप्ताह ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से पहले मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमत 119 रुपये बढ़कर 1,10,298 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर के पास पहुंच गई।

Open in App
ठळक मुद्देGold Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, 1 लाख 10 के पार पहुंची सोने की कीमत

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस सप्ताह ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से पहले मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमत 119 रुपये बढ़कर 1,10,298 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर के पास पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर, अक्टूबर डिलिवरी के लिए सबसे अधिक कारोबार वाला सोना वायदा 119 रुपये या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 1,10,298 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले सत्र में यह अनुबंध 1,10,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर को छू गया था। इसी तरह, सोमवार को 1,11,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर को छूने के बाद, दिसंबर अनुबंध एमसीएक्स पर 109 रुपये बढ़कर 1,11,346 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जिंस बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतों में तेजी जारी रही क्योंकि व्यापारियों ने 17 सितंबर को फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले में ब्याज दरों में कटौती पर दांव लगाया है। साथ ही वर्ष के बाकी समय में उन्हें मौद्रिक रुख में और नरमी की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, दिसंबर डिलिवरी वाले सोने का वायदा भाव 3,728.32 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और अगले साल भी ब्याज दरों में नरमी का दौर जारी रहने की बढ़ती उम्मीदों के बीच मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमत 291 रुपये बढ़कर 1,29,720 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, दिसंबर डिलिवरी वाले चांदी वायदा की कीमत 291 रुपये या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 1,29,720 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गई। अगले साल मार्च डिलिवरी वाले चांदी वायदा की कीमत भी 270 रुपये या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 1,31,135 रुपये प्रति किलोग्राम के नए उच्चस्तर पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दिसंबर डिलिवरी के लिए चांदी वायदा का भाव 0.32 प्रतिशत बढ़कर 43.09 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो वैश्विक व्यापार में 14 साल का नया उच्चस्तर है। 

टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स