लाइव न्यूज़ :

Gold Price 5 June 2025: सोना की कीमत 99,690 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी में भी उछाल

By संदीप दाहिमा | Updated: June 5, 2025 20:13 IST

Gold Price 5 June 2025: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी 2,000 रुपये उछलकर 1,04,100 रुपये प्रति किलोग्राम के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। मजबूत वैश्विक संकेतों के अनुरूप सोने की कीमतों में भी 430 रुपये की तेजी रही।

Open in App
ठळक मुद्देGold Price 5 June 2025: सोना की कीमत 99,690 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी में भी उछाल

Gold Price 5 June 2025: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी 2,000 रुपये उछलकर 1,04,100 रुपये प्रति किलोग्राम के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। मजबूत वैश्विक संकेतों के अनुरूप सोने की कीमतों में भी 430 रुपये की तेजी रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। सोना और चांदी में लगातार चौथे सत्र में मजबूती रही। स्थानीय बाजारों में चांदी 2,000 रुपये उछलकर 1,04,100 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के नए शिखर पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि ‘‘घरेलू बाजार में चांदी की कीमत नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। इस तेजी को उच्च औद्योगिक मांग, मुद्रास्फीति जोखिम से बचाव के रुख और सीमित वैश्विक आपूर्ति आदि से समर्थन मिला। इससे पहले, 19 मार्च को चांदी ने अपने पिछले सर्वकालिक उच्च स्तर 1,03,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची थी।

सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 430 रुपये बढ़कर 99,690 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बृहस्पतिवार को 400 रुपये बढ़कर 99,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक...जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘डॉलर में कमजोर रुख और शुल्क को लेकर अनिश्चितता तथा अमेरिकी ऋण चिंताओं के बीच सुरक्षित निवेश की मांग में वृद्धि के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर सोना 3,395 डॉलर प्रति औंस से ऊपर चला गया, जबकि एमसीएक्स पर सोना 98,450 रुपये से ऊपर रहा।’’ त्रिवेदी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर तनाव तथा वैश्विक व्यापार को लेकर जारी अनिश्चितता के कारण सर्राफा क्षेत्र में व्यापक धारणा सकारात्मक बनी हुई है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 21.58 डॉलर प्रति औंस या 0.64 प्रतिशत बढ़कर 3,393.93 डॉलर प्रति औंस हो गया। इसके अलावा, विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी करीब चार प्रतिशत बढ़कर 35.80 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

टॅग्स :गोल्ड रेटचांदी के भावसोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?