लाइव न्यूज़ :

सोने में 265 रुपये की गिरावट, चांदी भी 323 रुपये टूटी

By भाषा | Updated: August 26, 2021 18:09 IST

Open in App

बहुमूल्य धातुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमत में गिरावट तथा रुपये के मूल्य में सुधार के बीच बृहस्पतिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 265 रुपये घटकर 46,149 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,414 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी की कीमत भी 323 रुपये के नुकसान के साथ 61,653 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,976 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,785 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया। वहीं चांदी भी मामूली गिरावट के साथ 23.65 डॉलर प्रति औंस रह गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में बृहस्पतिवार को सोने की हाजिर कीमत 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,794 डॉलर प्रति औंस पर थी जिसकी वजह से सोने में मामूली गिरावट रही।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दिन के कारोबार में डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत मजबूत रहा जिसके कारण भी सोने की कीमत पर दबाव बढ़ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारHDFC Bank Q4 Results: बैंक को सीधे 16,512 करोड़ रुपए का फायदा, NPA में आई इतने फीसदी की कमी

कारोबारHDFC Bank Merger: 44 साल पुरानी एचडीएफसी लिमिटेड का अस्तित्व 1 जुलाई से खत्म, दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक बना, 18 लाख करोड़ की संपत्ति!, जानें सबकुछ

कारोबारडॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे मजबूत

कारोबारचांदी 209 रुपये टूटी, सोना दो रुपये ऊपर

कारोबारसोना 28 रुपये गिरा, चांदी 279 रुपये मजबूत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां