लाइव न्यूज़ :

Gold Rate Today:फिर महंगा हुआ सोना, चांदी में भी तेजी, आज का गोल्ड-सिल्वर का रेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2024 21:08 IST

Gold and Silver Rate Today: मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 341 रुपये की तेजी के साथ 76,960 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी, 2025 माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 341 रुपये यानी 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,960 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

Open in App

Gold and Silver Rate Today: मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 341 रुपये की तेजी के साथ 76,960 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी, 2025 माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 341 रुपये यानी 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,960 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 12,392 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की ताजा लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष (कमोडिटी) राहुल कलंत्री ने कहा, ‘‘अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट से सर्राफा कीमतों को और समर्थन मिला।’’ वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,649.83 डॉलर प्रति औंस हो गया।

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 562 रुपये की तेजी के साथ 93,010 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च, 2025 महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 562 रुपये यानी 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 93,010 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 24,877 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 31.29 डॉलर प्रति औंस हो गयी।

टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today: 27 मार्च 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,46,950 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट