लाइव न्यूज़ :

गो एयरलाइंस को सेबी से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम लाने की मंजूरी मिली

By भाषा | Updated: August 30, 2021 18:55 IST

Open in App

विमान सेवा देने वाली गो एयरलाइंस को 3,600 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (अईपीओ) के लिये सेबी से मंजूरी मिल गयी है। कंपनी ने ‘गो फर्स्ट’ नाम से नया ब्रांड नाम दिया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास जमा दस्तावेज के अनुसार एयरलाइन की शेयरों की बिक्री के जरिये 3,600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। कंपनी की आईपीओ से पूर्व नियोजन के आधार पर 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की भी योजना है। सेबी के पास आईपीओ के बारे में उपलब्ध ताजा सूचना के अनुसार कंपनी ने आईपीओ के लिये मई में शुरूआती दस्तावेज जमा किये थे। उसे 26 अगस्त को सेबी से टिप्पणी मिली। सूचना सोमवार को सार्वजनिक की गयी।आईपीओ पर सेबी की टिप्पणी का मतलब है कि आईपीओ को मंजूरी। दस्तावेज यानी विवरण पुस्तिका के अनुसार आईपीओ से प्राप्त राशि 2,015.81 करोड़ रुपये का उपयोग एयरलाइन कर्ज के भुगतान में करेगी। फिलहाल तीन अनुसूचित विमान कंपनियां... इंडिगो, स्पाइसजेट और जेट एयरवेज... घरेलू शेयर बाजार में सूचीबद्ध हैं। जेट एयरवेज ने अप्रैल 2019 में परिचालन बंद कर दिया था। कंपनी ऋण शोधन प्रक्रिया में गयी है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने जालान कालरॉक समूह की समाधान योजना को मंजूरी दे दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारयुद्ध ही युद्धः धैर्य बनाए रखे निवेशक?, सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा-समय के साथ बाजार स्थिर होंगे?

कारोबारSEBI ने नुवामा के म्यूचुअल फंड में एंट्री को दी मंजूरी, स्पॉन्सर की भूमिका के रूप में मिला अप्रूवल

कारोबारHindenburg Row: गौतम अडानी ने सेबी की क्लीन चिट के बाद कहा- झूठी खबरें फैलाने वालों को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए

कारोबारHindenburg case: सेबी ने हिंडनबर्ग मामले में अडानी समूह को दी क्लीन चिट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?