लाइव न्यूज़ :

जीजेईपीसीः मुंबई हवाई अड्डे पर निर्यातकों को 1 मई से आभूषण साथ ले जाने की सुविधा, जानें असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2025 05:27 IST

जीजेईपीसी ने इसे देश के रत्न एवं आभूषण कारोबार के लिए एक प्रमुख मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इसमें सहायता के लिए पहले ही एक समर्पित हवाई अड्डा कार्यालय स्थापित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे 24 अप्रैल, 2025 को हवाई अड्डे पर एक अभ्यास सत्र आयोजित किया गया। रत्न और आभूषण व्यापार के लिए एक नए युग की शुरुआत कर रहे हैं।हवाई अड्डा सीमा शुल्क विभाग और जीजेईपीसी की भागीदारी रही।

मुंबईः रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक मई से हाथ में लेकर जाने वाले आभूषण का निर्यात शुरू हो जाएगा। जीजेईपीसी ने कहा कि इस पहल से खास तौर पर उभरते निर्यातकों को लाभ होगा, क्योंकि इससे उन्हें वैश्विक बाजारों में व्यक्तिगत रूप से आभूषण ले जाने की सुविधा मिलेगी। जीजेईपीसी ने इसे देश के रत्न एवं आभूषण कारोबार के लिए एक प्रमुख मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इसमें सहायता के लिए पहले ही एक समर्पित हवाई अड्डा कार्यालय स्थापित कर दिया गया है।

 

शीर्ष उद्योग निकाय ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने इस साल 28 मार्च को इस प्रक्रिया को औपचारिक रूप दिया, जिससे व्यक्तिगत परिवहन के माध्यम से आयात या निर्यात संभव हो सकेगा। इस संबंध में 24 अप्रैल, 2025 को हवाई अड्डे पर एक अभ्यास सत्र आयोजित किया गया।

इसमें भारत डायमंड बोर्स, बीवीसी, प्रीशियस कार्गो कस्टम्स क्लीयरेंस सेंटर (पीसीसीसीसी), हवाई अड्डा सीमा शुल्क विभाग और जीजेईपीसी की भागीदारी रही। जीजेईपीसी के चेयरमैन किरीट भंसाली ने कहा, “एक मई, 2025 को मुंबई हवाई अड्डे से हाथ में ले जाने वाले आभूषण के निर्यात की शुरुआत के साथ, हम भारत के रत्न और आभूषण व्यापार के लिए एक नए युग की शुरुआत कर रहे हैं।” 

टॅग्स :गोल्ड रेटमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट