लाइव न्यूज़ :

दूसरी छमाही में सुस्त हो सकती है भारत की विकास दर: नोमूरा

By भाषा | Updated: June 15, 2018 17:02 IST

नोमूरा की भारत में मुख्य अर्थशास्त्री सोनल वर्मा ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी तथा कच्चे तेल के दाम चक्रीय और व्यापक बताये जा रहे सुधार के टिकाऊपन को लेकर आशंका पैदा करते हैं।

Open in App

मुंबई , 15 जून: चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर अधिक तेज रहेगी , लेकिन दूसरी छमाही में इस पर दबाव रहेगा और यह 7.5 प्रतिशत पर सीमित रह सकती है। जापानी ब्रोकरेज कंपनी नोमूरा ने यह अनुमान लगाया है।

नोमूरा की भारत में मुख्य अर्थशास्त्री सोनल वर्मा ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी तथा कच्चे तेल के दाम चक्रीय और व्यापक बताये जा रहे सुधार के टिकाऊपन को लेकर आशंका पैदा करते हैं।

उन्होंने कहा कि पहली छमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 7.5 से 8 प्रतिशत रहेगी , लेकिन दूसरी छमाही में यह नीचे आएगी। 2018-19 में जीडीपी की वृद्धि दर कुल मिलाकर 7.5 प्रतिशत रहेगी।

धूल की चादर से ढँकी दिल्ली, जानें क्या है इस खतरनाक प्रदूषण की वजह

उल्लेखनीय है कि बीते वित्त वर्ष की पहली छमाही में जीडीपी की वृद्धि दर कम रही थी। विश्लेषकों ने इसकी वजह माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के क्रियान्वयन और नोटबंदी के प्रभाव को बताया था।

बीते वित्त वर्ष में जीडीपी की वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत रही है। मार्च तिमाही में यह 7.7 प्रतिशत रही है। वर्मा ने कहा कि हाल के समय में वित्तीय परिस्थितियां सख्त हो रही हैं। उन्होंने आगाह किया कि आगे चलकर इसका निजी निवेश पर प्रभाव पड़ सकता है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :पेट्रोलपेट्रोल दाम बढ़ोत्तरीडीजलडीज़ल की कीमतें
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम