लाइव न्यूज़ :

गौतम अदाणी की 2021 में हर हफ्ते बढ़ी 6000 करोड़ संपत्ति, दुनिया के शीर्ष 3 अमीरों समेत मुकेश अंबानी को भी छोड़ा पीछे

By अनिल शर्मा | Updated: March 17, 2022 08:57 IST

हुरुन द्वारा जारी एम3एम हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2022 के मुताबिक अदाणी की 2021 में हर हफ्ते 6000 करोड़ बढ़ी।

Open in App
ठळक मुद्दे हुरुन ने एम3एम हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2022 जारी की हैइसके मुताबिक गौतम अदाणी की संपत्ति 2021 में हर हफ्ते 6000 करोड़ बढ़ीइस मामले में अदाणी ने दुनिया के शीर्ष 3 अमीरों और एशिया के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है

नई दिल्लीः एशिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी की संपत्ति मे पिछले साल अप्रत्याशित वृद्धि हुई। हुरुन द्वारा जारी एम3एम हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2022 के मुताबिक 2021 में अदाणी की संपत्ति हर हफ्ते 6000 करोड़ बढ़ी। सूची  में 12वें स्थान पर रहे अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की संपत्ति 2021 में हर हफ्ते औसतन 6,000 करोड़ बढ़ी। 

इस समयावधि में दुनियाभर के अरबपतियों में अदाणी की संपत्ति सर्वाधिक ($49 अरब) बढ़ी। अदाणी ऐंड फैमिली की कुल संपत्ति फिलहाल $81 अरब आंकी गई है। यह एशिय के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी समेत दुनिया के टॉप 3 अमीरों एलन मस्क जेफ बेजॉस  और बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में हुई बढ़ोतरी से भी अधिक रही।

एशिया के सबसे अमीर कारोबारी और रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति पिछले साल 24 फीसदी बढ़ी। अंबानी की दौलत 10.3 हजार करोड़ डॉलर यानी करीब 7.84 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है जबकि इसी दौरान अडाणी की नेटवर्थ 153 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 8100 करोड़ डॉलर यानी करीब 6.17 लाख करोड़ रुपये रही।

वहीं हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2022 में शीर्ष 10 में शामिल लोगों में रिलांयस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इकलौते भारतीय हैं। अनुमानित संपत्ति $103 अरब (पिछले साल से 24% अधिक) के साथ अंबानी दुनियाभर के अरबपतियों की सूची में 9वें स्थान पर रहे। गौतम अदाणी अनुमानित 81 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 12वें स्थान पर हैं।

गौरतलब है कि हुरू की सूची में 69 देशों के 2557 कंपनियों के 3381 अमीरों को शामिल किया गया है। हुरून के मुताबिक भारत  संपत्तियों में वृद्धि के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर है। यहां के अरबपतियों और उनकी संपत्ति में कम से कम 100 करोड़ डॉलर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। हुरून के अनुसार पिछले 10 सालों में भारतीय अरबपतियों ने अपनी संपत्ति में करीब 70 हजार करोड़ डॉलर का इजाफा किया है जो स्विटरलैंड की जीडीपी के बराबर है और यूएई की जीडीपी से दोगुनी है। 

आंकड़ों के मुताबिक भारत में दुनिया की 18 फीसदी जनसंख्या रहती है। यहां दुनिया के 8 फीसदी अरबपति रहते हैं जो पांच साल पहले 4.9 फीसदी थे। भारत में 215 अरबपति हैं, जबकि चीन में 1133 और अमेरिका में 716।

टॅग्स :गौतम अदाणीमुकेश अंबानीएलन मस्क
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारगौतम अदानी ने बिहार में 60 हजार करोड़ के निवेश का किया ऐलान, कहा- स्कूल और कॉलेज स्तर के प्रोजेक्ट भी होंगे शामिल

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती