लाइव न्यूज़ :

गौतम अडानी को 2023-24 में 9.26 करोड़ रुपये का वेतन मिला, जानिए अन्य उद्योगपतियों को मिली कितनी सैलरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 23, 2024 11:08 IST

अरबपति कारोबारी गौतम अडानी को 31 मार्च, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष में कुल 9.26 करोड़ रुपये का वेतन (पारिश्रमिक) मिला है। यह उद्योग के उनके अन्य समकक्षों की तुलना में काफी कम है।

Open in App
ठळक मुद्देगौतम अडानी को 2023-24 में 9.26 करोड़ रुपये का वेतन मिला10 में से केवल दो फर्मों से अडानी ने वेतन लियाउन्हें वेतन के रूप में 2.19 करोड़ रुपये और लाभ और अन्य भत्तों के रूप में 27 लाख रुपये प्राप्त हुए

नई दिल्ली: अरबपति कारोबारी गौतम अडानी को 31 मार्च, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष में कुल 9.26 करोड़ रुपये का वेतन (पारिश्रमिक) मिला है। यह उद्योग के उनके अन्य समकक्षों की तुलना में काफी कम है। अडानी मूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों की वार्षिक रिपोर्ट से पता चलता है कि बंदरगाह-से-ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत समूह की 10 में से केवल दो फर्मों से अडानी ने वेतन लिया। समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) से 2023-24 में उन्हें वेतन के रूप में 2.19 करोड़ रुपये और लाभ और अन्य भत्तों के रूप में 27 लाख रुपये प्राप्त हुए। 

एईएल की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2.46 करोड़ रुपये का उनका कुल वेतन इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में तीन प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा गौतम अडानी को अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड (एपीएसईजेड) से 6.8 करोड़ रुपये का वेतन मिला। अडानी का वेतन भारत के लगभग सभी बड़े परिवार के स्वामित्व वाले समूहों के प्रमुखों से कम है।  मुकेश अंबानी कोविड-19 के बाद से कोई वेतन नहीं ले रहे हैं। इससे पहले उनका वेतन सालाना 15 करोड़ रुपये तक सीमित था।

अडानी का वेतन दूरसंचार क्षेत्र के दिग्गज सुनील भारती मित्तल (2022-23 में 16.7 करोड़ रुपये), राजीव बजाज (53.7 करोड़ रुपये), पवन मुंजाल (80 करोड़ रुपये), एलएंडटी के चेयरमैन एस एन सुब्रमण्यन और इन्फोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सलिल एस पारेख से काफी कम है।

‘ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स’ के अनुसार, गौतम अडानी की कुल संपत्ति 106 अरब अमेरिकी डॉलर है। वह एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति बनने के लिए अंबानी के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। वह एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति बनने के लिए अंबानी के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। वह 2022 में सबसे अमीर एशियाई बन गए थे लेकिन अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के बाद पिछले साल उनके समूह की कंपनियों के शेयरों का मूल्य 150 अरब डॉलर तक घट गया था। इस साल वह दो बार अंबानी से आगे निकले। हालांकि, अब वह फिर दूसरे स्थान पर हैं।

 दुनिया के अमीरों की सूची में अंबानी 111 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 12वें स्थान पर हैं। वहीं अडानी इस सूची में 14वें स्थान पर है। वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार अडानी के छोटे भाई राजेश को एईएल से लाभ पर कमीशन के रूप में 4.71 करोड़ रुपये सहित 8.37 करोड़ रुपये का वेतन मिला। वहीं उनके भतीजे प्रणव अडानी को 4.5 करोड़ रुपये कमीशन सहित कुल 6.46 करोड़ रुपये का पारिश्रमिक मिला।

(इनपुट- भाषा)

टॅग्स :गौतम अडानीAdani Enterprisesमुकेश अंबानीसुनील भारती मित्तलरिलायंस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?