लाइव न्यूज़ :

‘गतिशक्ति से राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा पाइपलाइन परियोजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा’

By भाषा | Updated: August 30, 2021 19:45 IST

Open in App

सड़क परिवहन सचिव गिरिधर अरमाने ने सोमवार को कहा कि महत्वकांक्षी 100 लाख करोड़ रुपये के गतिशक्ति कार्यक्रम से राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा पाइपलाइन (एनआईपी) की परियोजनाओं के न्यूनतम लागत वृद्धि के साथ समय पर क्रियान्वयन को लेकर रूपरेखा उपलब्ध कराएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए गतिशक्ति कार्यक्रम की घोषणा की थी। इस पहल का मकसद औद्योगिक उत्पादकता को बढ़ावा देना तथा रोजगार अवसर को बढ़ाना है। यह कार्यक्रम सितंबर में शुरू किये जाने की तैयारी है। अरमाने ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, ‘‘गतिशक्ति एनआईपी के लिये क्रियान्वयन रूपरेखा प्रदान करता है। गतिशक्ति मूल रूप से यह सुनिश्चित करेगा कि राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा पाइपलाइन योजना समय पर क्रियान्वित हो और वह मूल अनुमानित लागत के अंतर्गत पूरी हो। अगर देरी होती है और लागत बढ़ती है, तो वह ज्यादा नहीं हो।’’ हालांकि, उन्होंने गतिशक्ति के बारे में कोई विस्तृत ब्योरा नहीं दिया। एनआईपी की शुरूआत 6,835 परियोजनाओं के साथ हुई थी। उसके बाद परियोजनाओं की संख्या बढ़ी है। महत्वकांक्षी कार्यक्रम के तहत चिन्हित परियोजनाओं के लिये वित्त वर्ष 2019-20 से 2024-25 तक 111 लाख करोड़ रुपये की जरूरत होगी। दोनों योजनाओं का मकसद बुनियादी ढांचा विकास गतिविधियों को गति देना है। उन्होंने कहा, ‘‘बिना गतिशक्ति के एनआईपी के क्रियान्वयन में समस्या होगी। इसीलएि जरूरी है कि हम एनआईपी के साथ गतिशक्ति को लागू करें, ताकि पूरी दक्षता के साथ काम हो।’’ एक सवाल के जवाब में सचिव ने कहा कि इनविट (बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट) लाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने विभिन्न निवेशकों के साथ चर्चा की है और इस मामले में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। एनएचएआई के चेयरमैन की भूमिका निभा रहे अरमाने ने कहा, ‘‘कनाडा के पेंशन कोष ने एनएचएआई के इनविट में रूचि दिखायी है। इसके अलावा कुछ अन्य विदेशी निवेशकों की भी इसमें रूचि है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘घरेलू संस्थागत निवेशक और पथकर अनुबंध से जुड़ी अन्य कंपनियों ने भी हिस्सेदारी लेने में रूचि दिखायी है।’’ अरमाने ने कहा, ‘‘हम करीब 350 से 450 किलोमीटर के उपयुक्त आकार के पैकेज के साथ आगे बढ़ रहे है। ... ऐसे में संपत्ति को बाजार पर चढ़ाने में कोई समस्या नहीं होगी।’’ वित्त वर्ष 2021-22 में नई एनएचएआई परियोजनाओं के आबंटन के बारे में उन्होंने कहा कि इस साल उपलब्धि पिछले वर्ष के मुकाबले बेहतर है। सचिव के अनुसार, ‘‘हम चालू वित्त वर्ष में अब तक (अप्रैल-अगस्त) 3,100 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कर चुके हैं। अत: हमें उम्मीद है कि जो भी मंजूर लक्ष्य हैं और निर्माण कार्य हैं, वे सभी साल के अंत तक पूरे होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी